फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी

मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी

Thu, 04 Jan 2018 02:21 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी
मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
चोरों ने पार्श्वनाथ सिटी कॉलोनी के नजदीक सोनीपत रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर बने एक मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव बोहर निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसका मकान पार्श्वनाथ सिटी कॉलोनी के नजदीक सोनीपत रोड की तरफ जाने वाली सड़क है। वह फिलहाल अपने दूसरे मकान में रहता है। पवन ने बताया कि वह मंगलवार रात को अपने सोनीपत रोड स्थित मकान पर गया था। यहां पर सारा सामान सुरक्षित था। जब वह बुधवार सुबह मकान पर पहुुंचा तो गेट का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने मकान के अंदर से सिलेंडर, गैस चूल्हा, एक एलईडी, दो बेड, 6 गद्दे, 2 बैटरी, 1 इन्वर्टर, पानी की मोटर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed