फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पुलिस की पहल : करवाचौथ पर गिफ्ट में हेलमेट दें, सुहाग की लंबी उम्र की करें कामना

पुलिस की पहल : करवाचौथ पर गिफ्ट में हेलमेट दें, सुहाग की लंबी उम्र की करें कामना

Sun, 08 Oct 2017 02:39 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की पहल : करवाचौथ पर गिफ्ट में हेलमेट दें, सुहाग की लंबी उम्र की करें कामना
पुलिस की पहल : करवाचौथ पर गिफ्ट में हेलमेट दें, सुहाग की लंबी उम्र की करें कामना
विज्ञापन

- चौक चौराहों में होर्डिंग और पोस्टर के जरिए यातायात नियमों के पालन के लिए कर रहे जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मनीष ने अगर हेलमेट पहना होता तो उसकी जिंदगी बच जाती। करवाचौथ से ठीक पहले मनीष की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसकी शादी को अभी नौ महीने ही हुए थे। पत्नी का पहला करवाचौथ था। पति की मौत के बाद पत्नी को भले ही परिवार वालों ने संभाला हो, बावजूद पहले करवाचौथ की ख्वाहिशें उसकी अधूरी रह गईं। सांघी के रहने वाले मनीष की मौत 29 सितंबर की रात को चिड़ी गांव के पास हुई थी। वह अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था। यातायात नियमों की अनदेखी के चलते चारों दोस्तों की जिंदगी समाप्त हो गई। अब किसी और के परिवार और पत्नी पर इस तरह के दुखों का पहाड़ न टूटे, इसके लिए पुलिस ने करवाचौथ पर लोगों को खासकर पत्नियों को जागरूक करने के लिए पहल की है। जिला पुलिस प्रशासन ने चौक चौराहों पर होर्डिंग और पोस्टर के जरिए लोगों को हेलमेट पहने के लिए जागरूक किया है। पोस्टर में संदेश दिया है कि ‘इस करवाचौथ अपने पति को हेलमेट पहनाएं, हेलमेट पहने सुरक्षित रहें।’

काम के सिलसिले में आया रोहतक, चार महीने पहले हुई थी शादी
उत्तर प्रदेश के औरेया जिला स्थित गांव मकरंदपुर के महेंद्र की जरा सी लापरवाही उसकी पत्नी को अरमानों को चूर-चूर कर दिया। महेंद्र की चार महीने पहले ही शादी हुई थी और वह काम के सिलसिलेे में सांपला आया था। 16 अगस्त को नयाबांस गांव के पास बाइक पर सवार होकर वह जा रहा था। इसी दौरान सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। उसने भी यातायात नियम की अनदेखी की और हेलमेट नहीं पहना था। महेंद्र की पत्नी का भी यह पहला करवाचौथ था।
विज्ञापन


पत्नी दिलवाएं संकल्प
यातायात नियमों की जागरूकता को लेकर जिला पुलिस ने महिलाओं से करवाचौथ पर पति को हेलमेट गिफ्ट करने अपील की है। साथ ही दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने का संकल्प दिलवाने की मांग की। इस संबंध में शनिवार को शहर में अलग अलग जगहों पर होर्डिंग लगवाए गये। इसके माध्यम से पुलिस ने शहरवासियों को यातायात नियम और हेलमेट की महत्ता बताने का प्रयास किया है। होर्डिंग में महिलाएं पूजा की थाली में हेलमेट रखकर चांद को देख रही हैं और पति की लंबी उम्र की दुआएं मांग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना हेलमेट वाहन चालकों के चालान बढ़े
जिले में बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले कार्रवाई के बावजूद सबक लेने को तैयार नहीं हैं। आंकड़ों पर नजर डाले तो बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ज रही है। पिछले साल के मुकाबले वर्ष 2017 के अंत तक बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान काटने की संख्या दोगुना होने की संभावना है। अभी तक यह संख्या पिछले साल की संख्या से कहीं अधिक हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016 में पुलिस ने जिले भर में बिना हेलमेट के वाहन चलाने के 11 हजार 795 चालकों के चालान बनाए थे। दूसरी तरफ वर्ष 2017 के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। इस वर्ष सितंबर तक पुलिस ने बिना हेलमेट के 15 हजार 944 चालान बनाए। पुलिस की इतनी कड़ी कार्रवाई के बावजूद चालक जान को खतरे में डालकर हेलमेट लगाए बिना वाहन दौड़ा रहे है।

बिना हेलमेट के प्रतिमाह होते हैं डेढ़ हजार चालान
जिल पुलिस हेलमेट लगाए बिना वाहन चलाने वालों के प्रतिमाह करीब डेढ़ हजार चालान करती है। यदि सितंबर माह के आंकड़ों पर नजर डाले तो इस महीने बिना हेलमेट के 1674 चालान किये गये। इनमें से कई लोगों के दोबारा भी चालान काटे गये। अधिकतर चालान मेडिकल मोड़ और दिल्ली बाइपास नाके पर किये गये। इसके अलावा ट्रैफिक यूनिट ने अलग अलग जगहों पर नाका लगाकर चालान किये।

पुलिस की कार्रवाई से चालान संख्या में हुुआ इजाफा
चालान की संख्या में इजाफा होने का एक कारण पुलिस कार्रवाई भी है। वर्ष 2017 में जिला पुलिस ने यातायात नियमों के तहत कई अभियान चलाए। इस दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, ओवर स्पीड सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गये। पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान सबसे ज्यादा चालान किये। साथ ही एसपी पंकज नैन के निर्देश पर कई बार विशेष तौर पर शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। हाल ही में पुलिस ने यातायात नियमों की जागरूकता को लेकर स्कूलों और कॉलेजों में गोष्ठी की।

बिना हेलमेट के 5 बार चालान कटा तो लाइसेंस होगा निरस्त
नियमों के अनुसार एक बार बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर पुलिस 100 रुपये का चालान काटती है। दूसरी बार में 300 रुपये का चालान काटा जाता है। यदि यह संख्या में पांच तक पहुंच जाती है तो संबंधित चालक का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाता है। इसके लिए जिला पुलिस उस अथॉरिटी को एप्लीकेशन लिखती है जहां से चालक को लाइसेंस जारी किया गया। एप्लीकेशन मिलने के बाद चालक का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाता है।



वर्जन
बिना हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लगातार सड़क हादसों में चालकों की मौत हो रही है। महिलाओें से विशेष तौर पर पति को हेलमेट गिफ्ट करने की अपील की गई है। ताकि उनके परिवार में कोई सड़क हादसों का शिकार न हो। यातायात नियमों का पालन करने पर बहुत हद तक सड़क हादसों की संख्या में कमी आएगी।
पंकज नैन, एसपी, रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed