फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फंदे पर लटके पति को रस्सी काटकर पत्नी ने बचाया, मरा समझ खुद लगा ली फांसी

फंदे पर लटके पति को रस्सी काटकर पत्नी ने बचाया, मरा समझ खुद लगा ली फांसी

Sat, 11 May 2019 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटके पति को रस्सी काटकर पत्नी ने बचाया, मरा समझ खुद लगा ली फांसी
महम। मोखरा गांव में शराब पीने से रोकने से क्षुब्ध पति ने शुक्रवार को फांसी का फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। पति को फंदे पर लटका देखकर पत्नी भागकर आई और रस्सी को दराती से काटकर किसी तरह उसे नीचे उतारा। लेकिन, पति को मृत समझकर पत्नी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने उसके खिलाफ पत्नी के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोखरा निवासी सत्येंद्र गांव में खेती कर परिवार का पालन पोषण करता है। 2005 में उसकी शादी दादरी के शिकता गांव की सुशीला के साथ हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि रात को शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के विवाद हो गया। पत्नी ने पति के शराब पीने का विरोध किया। इस पर पति और पत्नी के बीच पहले नोकझोंक हुई। बाद में सत्येंद्र ने पंखे पर रस्सी से फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। जैसे ही सुशीला ने सत्येंद्र को पंखे पर लटका देखा तो दराती से रस्सी काट दी। बेहोशी की हालत में सत्येंद्र नीचे गिर गया। पत्नी ने पति को मृत समझकर कुछ देर बाद ही खुद भी पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सत्येंद्र को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। जबकि सुशीला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


माता-पिता की पहले ही हो चुकी मौत
दंपति के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा मयंक पांचवीं में तो छोटा हरीश तीसरी में पढ़ता है। सत्येंद्र के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। वहीं सुशीला के भाई सतीश का कहना है कि उसका जीजा अक्सर शराब पीकर उसकी बहन को तंग करता था। इस बारे उसकी बहन उसे बताती थी। सतीश का आरोप है कि पिछले चार दिन से लगातार जीजा शराब पीने के बाद बहन के साथ झगड़ा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाढ़ौत में पुत्रवूध से तंग आकर ससुर ने लगाई फांसी
रोहतक। लाढ़ौत में पुत्रवधू और उसके मायके वालों से क्षुब्ध होकर ससुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुत्रवधू आरती, राजबीर, भतेरी, मोहित, दलबीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

लाढ़ौत की रहने वाली कमलेश ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसका बेटा सुमनदेव फौज में है। उसकी शादी तीन साल पहले महम निवासी आरती के साथ हुई थी। आरोप है कि पुत्रवधू आए दिन पति और अन्य को झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। कई बार झगड़ा कर चुकी थी। वीरवार को भी कमलेश ने ससुर सुखबीर के साथ झगड़ा किया। पुत्रवधू के झगड़ा और उसके मायके वालों के आए दिन धमकी देने से क्षुब्ध होकर सुखबीर ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार सुखबीर के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed