{"_id":"5ccdddbcbdec22077d5bdb02","slug":"71556995516-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग दुकानदार से सरेराह तीन लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बुजुर्ग दुकानदार से सरेराह तीन लाख लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। हनुमान मंदिर के निकट शनिवार दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने बुजुर्ग दुकानदार मुन्नी लाल से एक लाख रुपये लूट लिए। बुजुर्ग दुकानदार रिक्शे पर सवार होकर बाजार में सामान खरीदने आए थे। उन्होंने स्टेट बैंक की शाखा से भुगतान निकाला, तभी बदमाश उनके पीछे लग गए। लूट कर भागे बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
गांव मसीत निवासी बुजुर्ग मुन्नीलाल गांव में ही परचून की दुकान चलाते हैं। शनिवार को वह बाजार में सामान लेने के लिए आए थे। मुन्नीलाल ने रेलवे रोड स्थित एसबीआई की मुख्य ब्रांच से एक लाख रुपये की नकदी भी निकाली। फिर वह रिक्शे से बाजार से बस स्टैंड के लिए चल दिए। बड़ा तालाब पहुंचते ही वह रिक्शा रुकवा कर डीईओ ऑफिस के बाहर पेशाब करने के लिए रुके, तभी तीन बदमाश उनके पास आए और पेशाब करने से मना किया। इसके बाद मुन्नी लाल रिक्शे में बैठकर बस स्टैंड की तरफ चले। इसी बीच तीनों बदमाश भी पीछे-पीछे चल दिए। कुछ दूर चलने के बाद तीनों ने रिक्शा रुकवाया और इससे पहले मुन्नीलाल कुछ समझ पाते, तीनों ने हाथापाई करते हुए उनकी जेब से एक लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद तीनों पैदल ही भाग गए। बुजुर्ग ने शोर भी मचाया, लेकिन रिक्शा चालक के अलावा उस समय कोई नहीं था। बुजुर्ग ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने 50 मीटर के एरिया में जितने भी घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे थे, उनकी जांच ती तो एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों बदमाश पहले बुजुर्ग को पेशाब करने से मना करते हुए और फिर रिक्शा का पीछा करते हुए साफ नजर आए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही तीनों की पहचान कर ली और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।