फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भगदड़ में एक महिला की मौत, एक घायल

भगदड़ में एक महिला की मौत, एक घायल

Mon, 11 Mar 2019 03:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
भगदड़ में एक महिला की मौत, एक घायल
रोहतक। समाजसेवा के नाम पर सियासत करना महंगा पड़ गया। बजरंग भवन के पास कथित समाजसेवी मोहित धनवंतरी द्वारा गरीब परिवारों को सस्ती दर पर राशन बांटते समय भगदड़ से काठमंडी निवासी बुजुर्ग महिला रूबी उर्फ गुड्डी (60) की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गई। हादसे से कुछ समय पहले ही कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा महिलाओं को संबोधित करके रवाना हुए थे। पुलिस ने मोहित और उसके पिता के खिलाफ व अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए व 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक काठमंडी के शांति नगर निवासी कपिल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी 60 वर्षीय मां रुबी उर्फ गुड्डी बजरंग भवन मंदिर के समीप मोहित धनवंतरी के यहां पर रविवार सुबह तकरीबन नौ बजे राशन लेने आई थीं। यहां पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के आने का भी कार्यक्रम था। इसके चक्कर में भीड़ को लाइन में लगाए रखा और तकरीबन साढ़े तीन बजे जब राशन बंटना शुरू हुआ तो एक-दूसरे से पहले राशन लेने को लेकर भगदड़ मच गई। इसमें उसकी मां रूबी की मौत हो गई और काठमंडी निवासी महिला मूर्ति देवी भी घायल हो गई। उसे उपचार के लिए पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादसा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के जाने के करीब बीस मिनट बाद हुआ। रूबी के भाई ने कहा कि जिस स्थान पर राशन बांटा जा रहा था। वह रेलवे लाइन के बिलकुल नजदीक है।
विज्ञापन

--------
हादसे से पहले मोहित मंच से बोले-आपको फ्लैट भी दिलवाऊंगा
कार्यक्रम के आयोजक मोहित धनवंतरी ने महिलाआें को संबोधित करते हुए कहा कि, अब आप लोगों को फ्लैट भी दिलवाऊंगा, भूपेंद्र हुड्डा को सीएम व दीपेंद्र को सांसद बना दें, राम के नाम पर मंदिर नहीं, रामराज चाहिए। वहीं, हादसे के बाद जब उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो मोबाइल स्वीच ऑफ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सांसद हादसे से पहले बोले-मोहित बहुत अच्छा कर रहे, बाद में कहा-आयोजकों व प्रशासन की कमी से हादसा, जांच होनी चाहिए
हादसे से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सबसे पहले मैं रोहतक के समाजसेवी मोहित धनवंतरी को शुभकामनाएं देता हूं, जिन्होंने होली मिलन कार्यक्रम करवाया है। वे समाजसेवा में जुटे रहते हैं। यह प्रशंसनीय कार्य हैं। हमारी बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं। वहीं, हादसे के बाद दीपेंद्र ने कहा कि मैं तो हाजिरी लगाकर चला गया था। हादसा आयोजक व प्रशासन की कमी से हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए।
----------
भगदड़ में महिला रूबी उर्फ गुड्डी की मौत हुई है, जबकि दूसरी का पीजीआई में उपचार चल रहा है। रूबी के बेटे ने शिकायत दी है। मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मोहित धनवंतरी, उसके पिता सत्यनारायण धनवतंरी और कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
-नरेश कुमार, इंस्पेक्टर सिविल लाइन

--------
हादसे में महिला की मौत हुई है, जबकि दूसरी घायल हुई है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्य सामने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. अंशू सिंगला, एडिशनल एसपी
--------
मैं कार्यक्रम में हाजिरी लगाकर चला गया था। मेरे जाने के बाद यह हादसा हुआ है, मुझे काफी देर बाद इस घटना की जानकारी मिली। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए कि व्यवस्था में कमी कहां और किसकी रही। इस मामले में प्रशासन और कार्यक्रम आयोजकों की कमी रही है। वह हर माह कार्यक्रम करते हैं, तो प्रशासन की भी जिम्मेदारी बनती है कि इसकी अनुमति है या नहीं।
-दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद
----------
कांग्रेसियों ने गुमराह करके मांगी वोट, दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी
कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेसी थे। शहर में जगह-जगह दीपेंद्र हुड्डा व कार्यक्रम स्थल पर फोटो वाले पोस्टर थे। जो वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुई हैं, उनमें भी वोट मांगे जा रहे हैं। यह पूरी तरह राजनीतिक कार्यक्रम था। लोगों को गुमराह करके बुलाया गया था। जो भी दोषी आयोजक हैं, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। चाहे सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी क्यों न हो।
-मनीष ग्रोवर, सहकारिता मंत्री एवं स्थानीय विधायक
.................
महिला बोली, कह रहे थे म्हारी वोट देना
राशन लेने आई एक महिला ने वीडियो कैमरे के सामने कहा कि सुबह छह बजे फोन करके राशन देने के लिए बुलाया गया। सारा दिन भूख रहे। लाइन में लगी एक महिला की धक्का मुक्की में मौत हो गई। गिरने के बाद उसे पानी तक नहीं पिलाया गया। चार माह से आ रहे हैं। हर बार यही हाल रहता है। आज ज्यादा भीड़ थी। दीपेंद्र हुड्डा आए थे। मंच से कहा गया, म्हारी वोट देना।

----------
गुस्साए लोगों ने फाड़े गाड़ी में लगे मोहित के होर्डिंग
हादसे के बाद जब महिला को गाड़ी से पीजीआई ले जाया जा रहा था, तब एक युवक ने गुस्से में गाड़ी पर लगा पोस्टर उखाड़ने का प्रयास किया। पोस्टर पर लिखा था, महंगाई को दूर भगाओ, मोहित धनवंतरी से हाथ मिलाओ। पांच स्टार होटल जैसा मिलेगा खाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed