फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अस्पताल के सामने देर तक सड़क पर तड़पती रही महिला, उपचार देना भी नहीं समझा मुनासिब

अस्पताल के सामने देर तक सड़क पर तड़पती रही महिला, उपचार देना भी नहीं समझा मुनासिब

Mon, 11 Mar 2019 03:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल के सामने देर तक सड़क पर तड़पती रही महिला, उपचार देना भी नहीं समझा मुनासिब
रोहतक। बेटी के जन्मदिन पर राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित करने वालों की लापरवाही ने मेरी मां की जान ली है। अव्यवस्था के चलते मौके पर भगदड़ मची और मां की हालत खराब हुई, लेकिन सामने अस्पताल में लेजा कर किसी ने उसका उपचार करना या कराना तक मुनासिब नहीं समझा। हालत बिगड़ने के तुरंत बाद यदि मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया जाता तो जान बच सकती थी। महिला रूबी के बेटे कपिल ने पुलिस को दी शिकायत में यह आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

कपिल ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे उसकी मां राशन लेने के लिए बजरंग भवन मंदिर के पास आई थी। शाम तीन बजे तक दीपेंद्र हुड्डा के कार्यक्रम के चलते राशन वितरण नहीं किया गया। सांसद के जाने के बाद जब राशन वितरण शुरू हुआ तो भीड़ अधिक होने के कारण लोगों में भगदड़ मच गई। शाम पौने चार बजे उसे मां के घायल होने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि उसकी मां सड़क पर तड़प रही है, किसी ने उसका उपचार करना तक मुनासिब नहीं समझा। पास खडे़ लोग फोटो ले रहे थे और वीडियो बनाने में व्यस्त थे। कपिल किसी तरह मां को पीजीआई जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed