{"_id":"5c3e407ebdec22736a76828c","slug":"71547583614-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के चार लोगो का गिरोह करा रहा नशे की सप्लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल के चार लोगो का गिरोह करा रहा नशे की सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नेपाल के काठमांडू और भरतपुर के चार लोग प्रदेशभर में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे हैं। सीआईए-3 द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में यह खुलासा किया। सीआईए-3 ने जल्द गिरोह के फरार सदस्यों को पकड़ने का दावा किया है।
सोमवार को सीआईए-3 प्रभारी ललित यादव और उनकी टीम ने तीन किलो चरस के साथ कृष्ण कॉलोनी के सिलावर, नरेश को गिरफ्तार किया था। दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि नेपाल के काठमांडू के अलावा भरतपुर के चार लोग रोहतक के अलावा पानीपत, झज्जर, सोनीपत, कैथल, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी समेत विभिन्न जिलों में स्मैक से लेकर अफीम और चरस की सप्लाई कर रहे हैं। गिरोह में हरियाणा और नेपाल के 50 से अधिक सदस्य शामिल हैं। गिरोह का सरगना खुद के नाम बदलकर बात करता है। कभी खुद को कालिया तो कभी सांभा बताता है। हरियाणा के उन युवकों को गिरोह में शामिल किया जा रहा है, जो ग्रेजुएशन करने के बाद भी बेरोजगार है। सीआईए-3 प्रभारी का कहना है कि गिरोह के सदस्यों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरोह का पूरी तरह से भंड़ाफोड़ कर दिया जाएगा।
व्हाट्सएप पर चलता है खेल
आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि नशे की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाया हुआ है। हालांकि ग्रुप में वह नहीं जु़ड़े हैं। ग्रुप पर ही नशीले पदार्थों को सप्लाई करने से संबंधित मेसेज भेजे जाते हैं। पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का मानना है कि ग्रुप से भी गिरोह के संबंध में कई अहम जानकारियां हाथ लग सकती है।