{"_id":"5c004f9fbdec2241b1428ede","slug":"71543524255-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी प्रवेश परीक्षा में फेल होने से आहत छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएचडी प्रवेश परीक्षा में फेल होने से आहत छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचडी प्रवेश परीक्षा में फेल होने से आहत छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास
-एमडीयू के गुलाब वाटिका के पास बेहोशी की अवस्था में पड़ी मिली छात्रा
-आनन-फानन में पीजीआई में कराया गया भर्ती, सुसाइड नोट भी मिला
रोहतक। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पोस्ट ग्रेजुएट कर चुकी छात्रा ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा में फेल होने से आहत होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। छात्रा एमडीयू के गुलाब वाटिका के पास बेहोशी की अवस्था में पड़ी मिली। आनन-फानन में उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें छात्रा ने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने परिजनों के भी बयान दर्ज किए। उधर परिजनों ने बात करने से इनकार कर दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुकी है। वीरवार दोपहर तीन बजे छात्रा एमडीयू के गुलाब वाटिका के पास बेहोश पड़ी मिली। छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें छात्रा ने लिखा था कि वह आत्महत्या करने के लिए खुद ही जिम्मेदार है। इसके लिए किसी अन्य को जिम्मदार ने ठहराया जाए। आनन-फानन में छात्रा को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार हाल ही में छात्रा ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा दी थी, जिसमें वह फेल हो गई थी। इससे आहत होकर ही छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। पीजीआई में छात्रा का उपचार चल रहा है। छात्रा के परिजनों से बात करने का प्रयास किया मगर उसने बात नहीं की।
---
छात्रा के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। छात्रा के अभी बयान नहीं लिए जा सके हैं। आत्महत्या के प्रयास के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
-देवेंद्र मान, एसएचओ, पीजीआई
---
आत्मघाती कदम उठा रहे छात्र एवं छात्राएं
जिले के विभिन्न स्थानों पर छात्र एवं छात्राएं आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। पीएचडी प्रवेश परीक्षा में फेल होने से क्षुब्ध होकर छात्रा द्वारा आत्महत्या के प्रयास का यह कोई पहला मामला नहीं है। पांच माह पूर्व भी एमडीयू की छात्रा ने पिता के लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा घरेलू कलह के चलते छात्र ने भी आत्महत्या कर ली थी।