फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फांसी लगाकर मजदूर ने की आत्महत्या

फांसी लगाकर मजदूर ने की आत्महत्या

Sat, 10 Nov 2018 03:32 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
फांसी लगाकर मजदूर ने की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। क्षेत्र के लाढ़ौत गांव में मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अत्यधिक शराब के सेवन के कारण आत्महत्या की बात कहीं है।
बिहार के अररिया जिले के रहरिया गांव के रहने वाले प्रकाश सिंह ने बताया कि उसका भाई 40 वर्षीय अर्जुन सिंह लाढ़ौत में रहकर मजदूरी करता है। बताया कि वीरवार सुबह करीब सात बजे उसने उससे मोबाइल पर बात की थी। कहा था कि वह बिल्कुल ठीक है। इस बार दिवाली पर घर नहीं आ पाया है। जल्द ही घर आएगा। शुक्रवार की सुबह घर के अंदर ही पंखे से फांसी लगाकर अर्जुन ने आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या का कोई भी कारण सामने नहीं आया है। अत्यधिक शराब के सेवन के चलते आत्महत्या की बात कहीं जा रही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अब कौन करेगा परिवार का पालन पोषण
अर्जुन के परिवार में पत्नी शांति देवी के अलावा 12 वर्षीय बेटा रोहन और 10 वर्षीय पूनम भी है। दोनों पढ़ाई करते हैं। अर्जुन ही मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। अर्जुन की मौत के बाद अब परिवार के समक्ष रोजी-रोटी का संकट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed