{"_id":"5b09d1e14f1c1b886e8b4c64","slug":"71527370209-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सैटरिंग श्रमिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सैटरिंग श्रमिक की मौत
Updated Sun, 27 May 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शटरिंग श्रमिक की मौत
रोहतक। न्यू गोहाना बाइपास पर शटरिंग श्रमिक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
पुलिस को दिए बयान में उत्तराखंड के भगवाड़ा निवासी कमल सिंह ने कहा है कि वह कच्चा चमारिया रोड स्थित एक शटरिंग की दुकान पर काम करता है। यहीं उत्तराखंड के बाजपुर का सतनाम उर्फ सत्ते भी काम करता था। वह सुबह सत्ते के साथ घूमने के लिए न्यू गोहाना बाइपास पर निकला था। इस दौरान सत्ते पीछे रह गया। काफी देर तक सत्ते नहीं आया तो उसे देखने वापस गया। कुछ दूर चलने पर सत्ते सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उसे किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। वह सत्ते को पीजीआई लेकर पहुंचा। यहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।