फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   5555

5555

Sat, 17 Jun 2017 11:49 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
5555
एटीएम कार्ड बदल हेड कांस्टेबल समेत दो के खाते से उड़ाए 94000
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को चूना लगाने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसी वारदात करने वाले अपराधियों ने एक पुलिसकर्मी तो दूसरे मामले में एक अन्य व्यक्ति के खातों पर हाथ साफ कर दिया। दोनों मामलों को मिलाकर अकाउंट से 94 हजार रुपए उड़ाए हैं। पुलिसकर्मी के साथ हुई धोखाधड़ी का मामला मॉडल टाउन थाना क्षेत्र का वहीं दूसरा मामला धारूहेड़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मूल रूप से महेंद्रगढ़ निवासी राजकुमार हरियाणा पुलिस में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात है। हाल में उसकी तैनाती रेवाड़ी जिले मेें है। मॉडल टाउन थाने में दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि मॉडल टाउन स्थित एचडीएफसी ब्रांच में उसका सैलरी अकाउंट है। बीती एक जून को उसके अकाउंट से 11 मई को 500 रुपये, 25 मई को तीन हजार रुपए तथा चार जून को 33 हजार रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने का मामला दर्ज कराया है।
बूथ में खड़े युवक ने बदला एटीएम कार्ड, निकाले 58 हजार
वहीं दूसरे मामले में धारूहेड़ा की विशाल कॉलोनी निवासी गजराज सिंह ने पुलिस को दी जानकारी में बताय कि बीती सात जून को वह अकाउंट से रुपये निकालने के लिए भगत सिंह चौक स्थित एक एटीएम बूथ पर गए थे। बूथ में पहले से ही मुंह ढंककर एक युवक खड़ा था। काफी कोशिश के बावजूद एटीएम मशीन से रुपये नहीं निकले तो युवक ने मदद की पेशकश की। बातों ही बातों में गजराज से एटीएम का पासवर्ड पूछकर कार्ड बदल दिया। बाद में बदमाश ने अकाउंट से 58 हजार रुपये की नकदी साफ कर दी।
विज्ञापन

लोगों को जागरूक होने की जरूरत: डीएसपी
साइबर क्राइम रोकने के लिए पुलिस टीम लगातार काम कर रही है। पिछले दिनों एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। लोगों को खुद भी जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहम्मद जमाल, डीएसपी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed