फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ट्रेन की चपेट में आकर प्लाईवुड फैक्ट्री के मजदूर की मौत

ट्रेन की चपेट में आकर प्लाईवुड फैक्ट्री के मजदूर की मौत

Thu, 15 Jun 2017 09:03 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर प्लाईवुड फैक्ट्री के मजदूर की मौत
ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन

यमुनानगर। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी अनुसार बाड़ीमाजरा के रूपनगर निवासी 42 वर्षीय रण बहादुर प्लाइवुड की फैक्ट्री में काम करता था। रात को काम से घर लौटा और खाना खाने के बाद वह किसी काम से यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन की तरफ आया था। यमुना फाटक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया और बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे शहर के ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उपचार के कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed