{"_id":"5c1d3ddfbdec2256bb25117a","slug":"61545420255-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के दर्ज केस से आहत व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के दर्ज केस से आहत व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुष्कर्म के दर्ज केस से आहत व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगा दी जान
यमुनानगर। भाभी द्वारा दर्ज कराए गए दुष्कर्म के केस से आहत व्यक्ति ने फंदे पर लटक जान दे दी। दादूपुर नलवी नहर के नजदीक पेड़ पर कपड़े से बने फंदे से लटका मिला। मृतक का अपने भाई के साथ विवाद चल रहा था और भाभी द्वारा दर्ज कराए गए दुष्कर्म के केस की वजह से वह तनाव में चल रहा है। मृतक रेप केस में जमानत पर बाहर आया हुआ था। पुलिस ने मामले में मृतक की भाभी व दो भाइयों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्जकर ली है।
शुक्रवार सुबह फर्कपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि दादूपुर नलवी नहर के नजदीक सुढैल एरिया में एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। आसपास के लोगों ने उसकी शिनाख्त कांसापुर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी के रूप में की। शिनाख्त होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात को वह घर से खाना खाने के बाद घूमने के लिए निकला था। लेकिन उसके बाद घर लौटकर वापस नहीं आया।
बॉक्स
वीडियो बनाने का लगाया था आरोप
मृतक के परिजनों ने बताया कि उसकी भाभी ने उसपर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। जिस पर फर्कपुर थाना पुलिस ने छह मार्च को उस पर, उसकी मां व एक अन्य पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस केस में उसे गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था। कुछ माह पहले ही उसे जमानत मिली है। मंगलवार को वह कोर्ट में सुनवाई पर गया था। वहीं से वह गायब हो गया। आरोप है कि वहां पर उसकी भाभी और उसके परिवार के लोग उसे मिले थे और अपने साथ ले गए थे। उन्हीं ने उसकी जान ली है। मृतक शादीशुदा है। उसके पास दो बच्चे हैं। वह ड्राइवर की नौकरी करता था।
विज्ञापन
बॉक्स
ये था मामला
बीती छह मार्च को फर्कपुर की एक कॉलोनी निवासी विवाहित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनवरी माह में उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। उस समय घर पर उसका जेठ व सास थी। कुछ देर के बाद उसका मासड़ भी आ गया। आरोप है कि तीनों ने साजिश रचकर उसे कार में अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी जेठ उसे अपने मासड़ के घर ले गया। यहां आरोपी ने उसे चाय में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। चाय पीने के बाद उसे होश नहीं रहा। इस दौरान उसके जेठ ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल में उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। महिला का आरोप था कि उसके जेठ ने उसे धमकाया कि यदि उसने इस संबंध में किसी को कुछ बताया तो उसकी अश्लील वीडियो को वायरल कर देंगे। तब पुलिस ने उसकी शिकायत पर जेठ पर दुष्कर्म करने व सास व मासड़ पर साजिश के तहत अगवा करवाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर किया था।
वर्जन
फर्कपुर थाना प्रभारी सुभाषचंद बिश्नोई ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर उसकी भाभी व दो भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर ली है। परिवार के बीच ही विवाद चल रहा था। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले की जांच कर रहे है।
इनसर्ट
युवक ने नहर में छलांग लगाकर दी जान :
उधर, बाड़ी माजरा पुल के पास एक युवक ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। लोगों ने उसे नहर में छलांग लगाते देख सूचना पुलिस व गोताखोरों को दी। गोताखोरों ने नहर में युवक की तलाश की। कुछ देर के बाद उसका रेस्ट हाउस के पास नहर से निकाला गया। शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।