{"_id":"5b1ee6bd4f1c1b624d8b5cc4","slug":"61528751805-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारती और बिदरो को शरण देने वालों का ब्योरा तैयार करा रही पुलिस, कई शराब तस्करों से भी थे दोनों के संबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारती और बिदरो को शरण देने वालों का ब्योरा तैयार करा रही पुलिस, कई शराब तस्करों से भी थे दोनों के संबंध
Updated Tue, 12 Jun 2018 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारती और बिदरो को शरण देने वालों का ब्योरा तैयार करा रही पुलिस, कई शराब तस्करों से भी थे दोनों के संबंध
- पुलिस की जांच में हुआ खुलासा, पुलिस ने ऐसे 20 से अधिक लोगों का ब्योरा कराया तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
गैंगस्टर भारती और बिदरो को शरण देने वालों का भी दिल्ली व हरियाणा पुलिस ने ब्योरा तैयार कराना शुरू कर दिया है। पुलिस की अभी तक की जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों के कई शराब तस्करों से भी संबंध थे। दिल्ली व हरियाणा के बीस लोगों का ब्योरा तैयार कराया गया है।
गैंगस्टर राजेश भारती, बिदरो के एनकाउंटर के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार बिदरो और भारती अधिकतर हरियाणा के रोहतक के अलावा दिल्ली के कई स्थानों पर शरण लेते थे। दिल्ली के फार्म हाउस पर तो बीते रविवार का पुलिस ने छापेमारी कर हथियार व कीमती कागजात भी बरामद किए थे। जिनकी जांच पड़ताल पुलिस कर रही है। पुलिस ने हरियाणा के रोहतक, दिल्ली के दोनों बदमाशों को शरण देने वाले अब तक 20 लोगों का ब्योरा तैयार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों के हरियाणा व दिल्ली के शराब तस्करों से भी संबंध थे। शराब तस्कर ही शरण लेने के दौरान दोनों को खाने पीने की वस्तुएं उपलब्ध कराते थे। उधर पुलिस ने दिल्ली के फार्म हाउस से बरामद कागजात की जांच दूसरे दिन भी की।
दिल्ली व उत्तराखंड में फ्लैट खरीदने की थी तैयारी
राजेश भारती पर सोनीपत के राई थाने पर धोखाधड़ी का भी एक मामला दर्ज है। सूत्रों के अनुसार राजेश एनकाउंटर से पूर्व दिल्ली व उत्तराखंड में प्रॉपर्टी डीलर को डरा धमकाकर कम दामों में फ्लैट खरीदने की तैयारी में था। कु छ प्रॉपर्टी डीलर से भी उसकी बात हो गई थी।
विज्ञापन
तीसरे दिन भी नहीं मिल सका शव
कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने के कारण सोमवार को तीसरे दिन भी संजीत बिदरो का शव परिजनों को नहीं मिल सका। संजीत के भाई मंजीत ने बताया कि पुलिस कागजी कार्रवाई पूरी नहीं कर सकी थी। जिसके कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। आज परिजनों को शव मिल सकेगा। शव न देने को लेकर परिजनों में पुलिस के प्रति रोष है।