फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ओमेक्स सिटी के पास जेएलएन में चूड़ी व्यापारी के डूबने के बाद जमा लोगों की भीड़

ओमेक्स सिटी के पास जेएलएन में चूड़ी व्यापारी के डूबने के बाद जमा लोगों की भीड़

Wed, 30 May 2018 02:52 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
ओमेक्स सिटी के पास जेएलएन में चूड़ी व्यापारी के डूबने के बाद जमा लोगों की भीड़
जेएलएन में चूड़ी व्यापारी डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे
विज्ञापन

- दुकान से मंदिर के लिए क हकर निकाला था व्यापारी
- पुलिस भी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जेएलएन नहर में लोगों के डूबने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दुर्गा कॉलोनी निवासी चूड़ी व्यापारी ओमेक्स सिटी के पास जेएलएन नहर में डूब गया। पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने व्यापारी को तलाश किया मगर उसका कोई पता नहीं लग सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा कॉलोनी निवासी धर्मबीर की गांधी कैंप में चूड़ी की दुकान है। बताया कि मंगलवार को दोपहर के समय धर्मबीर दुकान से अपने पुत्र कुलदीप को मंदिर जाने के लिए कहकर गए थे। दोपहर बाद सूचना मिली कि ओमेक्स सिटी के पास धर्मबीर नहर में डूब गया है। सूचना पाते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से व्यापारी को तलाश कराने का प्रयास किया मगर देर शाम तक व्यापारी का कोई पता नहीं लग सका। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। नहर में आखिर व्यापारी कैसे डूबे, यह सवाल हर किसी के दिमाग में घर कर रहा है। व्यापारी की हत्या की भी आशंका परिजनों ने जताई है। पुलिस का कहना है कि व्यापारी को तलाश कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed