फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पीजीआईएमएस---

पीजीआईएमएस---

Tue, 24 Apr 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
पीजीआईएमएस---
फर्जी डीएमएस बन युवक ने पीजीआई का किया निरीक्षण, कर्मियों को भी लगाई खूब लताड़
विज्ञापन

शक होने पर स्टाफ ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले, साथी मौके से फरार
- पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में दो अन्य युवकों को लेकर पहुंचा था युवक
- पुलिस मामले को दबाने में जुटी, बोली- उन्हें नहीं इसकी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
फर्जी डीएमएस बनकर एक युवक दो अन्य युवकों के साथ पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में पहुंच गया। यहीं नहीं कई कर्मचारियों की भी फर्जी डीएमएस ने खूब क्लास लगाई। बाद में पता चलने पर पीजीआई के अधिकारी पहुंचे और आरोपी युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जबकि दो मौके से भागने में सफल रहे। उधर, पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।
सूत्रों के अनुसार शनिवार देर रात करीब दो बजे पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में दो युवक अपने साथ एक युवक को लेकर पहुंचे और पीजीआई के कर्मचारी और अधिकारियों से कहा कि नए डीएमएस आए हैं, ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण कर रहे हैं। नए डीएमएस के आने और निरीक्षण की सूचना से विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि डीएमएस बने युवक ने कर्मचारियों और चिकित्सकों को भी फटकार लगाई। इसी बीच मामले की सूचना पीजीआई के अन्य अधिकारियों को लग गई। सूचना पाते ही पीजीआई के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की तो डीएमएस फर्जी निकला। दोनों युवक स्टाफ को चकमा देकर फरार हो गए, जबकि फर्जी डीएमएस बने युवक को स्टाफ ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, पुलिस मामले को दबाने मेें लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी हीं नहीं है, जबकि ट्रॉमा सेंटर के डीएमएस ने आरोपी को पुलिस के हवाले करने और लिखित में शिकायत करने का दावा किया है।
विज्ञापन

वर्जन
पीजीआई में फर्जी डीएमएस बनकर निरीक्षण करने और कर्मचारियों को हड़काने का मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी कराई जाएगी। -मंजित मोर, एसएचओ, पीजीआई
वर्जन
फर्जी डीएमएस बनकर युवक ट्रॉमा सेंटर में पहुंच गया था, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। लिखित में शिकायत भी दी गई है। - संदीप कुमार, डीएमएस, ट्रॉमा सेंटर पीजीआईएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed