फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मदीना में निजी बस और डस्टर कार में भिड़ंत, पिता सहित दो छोटे बच्चे घायल

मदीना में निजी बस और डस्टर कार में भिड़ंत, पिता सहित दो छोटे बच्चे घायल

Sun, 18 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
मदीना में निजी बस और डस्टर कार में भिड़ंत, पिता सहित दो छोटे बच्चे घायल
दो बच्चों को स्कूल से ला रहे पिता की कार को बस ने रौंदा
विज्ञापन

- मदीना में निजी बस और डस्टर कार में भिड़ंत, पिता सहित दो छोटे बच्चे घायल
- हाईवे पर तेज स्पीड और तीखे मोड़ की वजह से हो रहे हादसे
अमर उजाला ब्यूरो
महम।
गांव मदीना में हाईवे नंबर 9 पर निजी बस व डस्टर कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में डस्टर कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।
गांव मदीना निवासी प्रदीप पुत्र सुरेश अपने दोनों बच्चों गुड्डू और देव को स्कूल से पीटीएम के बाद अपनी डस्टर कार में बैठा कर रोहतक की तरफ जा रहा था। गांव मदीना में हाईवे नंबर 9 पर महम की तरफ आ रही सवारियों से भरी सहकारी बस से उसकी सीधी टक्क र हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से चली आ रही बस, कार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। जिससे कार सवार प्रदीप पुत्र सुरेश निवासी मदीना व उसके दोनो बेटे गुड्डू उम्र 12 साल व देव उम्र 8 साल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया है। जहां पर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बस चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीटीएम के बाद पिता के साथ जा रहे थे छात्र
हादसे में घायल हुए छात्र अपने पिता के साथ रोहतक किसी काम से जा रहे थे। कुछ ही दूरी तय की थी कि आगे से तेज गति से आ रही सहकारी बस से टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण दुर्घटना स्थल पर पहुंचे तथा घायलों को पीजीआईएमएस पहुंचाया।

अंडर पास न होने के कारण हो रहे हादसे
हाईवे नंबर 9 टोल रोड पर कुछ गांव में अंडर पास नहीं बनाए गए हैं जिस कारण भी ग्रामीणों को हाईवे पर आना पड़ता है। तेज स्पीड के कारण हर रोज हादसे हो रहे हैं। ग्रामीण कई बार प्रशासन से अंडर पास बनाने की मांग कर चुके हैं लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया है।


कहां-कहां हो चुके हादसे
महम से रोहतक हाईवे पर गांव किशनगढ़ निवासी मुकेश पुत्र रामभज की हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। महम व खरकड़ा के बीच हनुमान मंदिर व बहलबा मोड़ के पास कुछ ही दिन पहले दो बाइक सवारोें की जान जा चुकी है। हाईवे से महम शहर की तरफ मोड़ पर सीसर निवासी बाइक सवार कार की चपेट में आने से घायल हो चुके हैं।

कोट

सरपंच करण सिंह मदीना कोरसान
हाईवे पर हर गांव में अंडर पास बनने चाहिए ताकि हर रोज होने वाले हादसों पर काबू पाया जा सके।
- करण सिंह, सरपंच, मदीना कोरसान

तेज स्पीड व खड़े मोड़ होने के कारण हर रोज हादसे हो रहे हैं। स्पीड पर कंट्रोल होना चाहिए। हाईवे पार करने के लिए अंडर पास बनाए जाने जरूरी हैं।
- राजा शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि, मदीना गिंधराण

बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चालक अभी फरार है जल्दी उसे काबू किया जाएगा।
- रमेश कुमार, थाना प्रभारी, मदीना

फोटो कैप्सन- 17 एमएचएम 1,2, महम के गांव मदीना में टकराए वाहन
मदीना गांव के सरपंचों के फोटो नाम सहित
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed