फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पत्नी के टुकड़े करने के आरोपी को लेकर पुलिस पंजाब रवाना

पत्नी के टुकड़े करने के आरोपी को लेकर पुलिस पंजाब रवाना

Tue, 19 Dec 2017 02:41 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के टुकड़े करने के आरोपी को लेकर पुलिस पंजाब रवाना
पत्नी के टुकड़े करने के आरोपी को लेकर पुलिस पंजाब रवाना
विज्ञापन

- आरोपी ने वारदात के बाद अमृतसर में अपने दोस्त के पास रखी थी आरी
- पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके लिया 4 दिन रिमांड पर

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी राजकुमार उर्फ राजू को पुलिस अमृतसर लेकर रवाना हो गई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि उसने वारदात में प्रयोग आरी को अमृतसर में जग्गा फर्नीचर हाउस चलाने वाले अपने साथी के पास रख दिया था। पुलिस आरी को बरामद करने के लिए पंजाब गई है।
पुलिस ने आरोपी को सोमवार को फिर से कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इससे पहले आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया था। जब आरोपी का एक दि न का रिमांड दिया गया था।
विज्ञापन

ये था मामला
बता दें कि 21 नवंबर को सदर थाना क्षेत्र में एक महिला के शरीर के ऊपरी हिस्सा मिला था। इसके बाद दादरी पुलिस को भी एक महिला के शव का कुछ टुकड़ा मिला था। इससे चार दिन पहले भी पुरानी शुगर मिल के पास बाकी का हिस्सा मिला था। यह हिस्सा काफी पुराना हो चुका था। उसको कुत्तों ने नोंच रखा था। पुलिस को जांच में पता चला कि गांधी नगर कॉलोनी के रहने वाले एक लकड़ी के व्यापारी की पत्नी 13 नवंबर से लापता है। वह कैथल में रहने वाले अपने नंदोई के पास से रोहतक आई थी। जांच पड़ताल के बाद प्राथमिक तौर पर पता चला था कि सारे हिस्से गांधी कैंप से लापता होने वाली महिला के ही थे। बाद में महिला के पति राजकुमार ने हत्या की बात कबूल की थी। उसने पत्नी के ननदोई के साथ अवैध संबंधों से खफा होकर शव के सात टुकड़े करके शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed