{"_id":"5a15efa94f1c1b686a8b5033","slug":"61511387049-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 स्नैचिंग करने के आरोपी को पकड़ने वाली सीआईए-1 की टीम सम्मानित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
22 स्नैचिंग करने के आरोपी को पकड़ने वाली सीआईए-1 की टीम सम्मानित
Updated Thu, 23 Nov 2017 03:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 स्नैचिंग के आरोपी को पकड़ने वाली सीआईए-1 की टीम सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने की थी स्नैचर को पकड़ने पर 1 लाख का इनाम देने की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
स्नैचिंग की 22 वारदात करने के आरोपी को पकड़ने वाली सीआईए-1 की टीम को एसपी पंकज नैन ने एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया है। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्नैचर को पकड़ने पर 1 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।
सीआईए 1 के एएसआई विनोद कुमार और अमित कुमार ने 29 सितंबर 2017 को पालिका बाजार से विक्की उर्फ विनोद पुत्र स्वरूप सिंह वासी कच्ची गढ़ी मोहल्ला हाल खोखराकोट को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ पर स्नैचिंग की 22 वारदातों का खुलासा किया था। जिसमें थाना शहर की 8, थाना सिविल लाइन की 4, थाना अर्बन एस्टेट की 7 व थाना शिवाजी कॉलोनी की 3 वारदात शामिल थी। 10 वारदात में आरोपी ने सोने की चेन तोड़ी थी तथा अन्य में मोबाइल फोन व अन्य सामान छीना था।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद रोहतक पुलिस ने मामले में स्नैचर को गिरफ्तार करने वाली सीआईए-1 की टीम को सम्मानित करने के लिए उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया। सरकार व उच्च अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद एसपी पंकज नैन ने टीम में शामिल इंस्पेक्टर जगबीर सिंह, एएसआई विनोद कुमार, अमित कुमार, मुख्य सिपाही यशबीर सिंह व सिपाही श्रीभगवान को एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया है।