{"_id":"59b047fc4f1c1be87f8b4780","slug":"61504724988-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण लिंग जांच का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भ्रूण लिंग जांच का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
भ्रूण लिंग जांच के मामले में फरार चल रहे आरोपी को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव बवानिया निवासी सचिन के रूप में हुई है। मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि रेवाड़ी से महिलाओं को भ्रूण जांच के लिए राजस्थान ले जाया जाता है। सूचना के आधार पर उपायुक्त और एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर दलाल से 11 हजार रुपये में बात तय की गई। 22 जुलाई की शाम को डिकॉय पेशेंट और एसआई उषा रानी को भ्रूण लिंग जांच के लिए दलाल के साथ भेजा गया। दलाल डिकोय पेशेंट और एसआई उषा रानी को साथ लेकर भ्रूण जांच कराने के लिए राजस्थान के कस्बा बुहाना स्थित एक खंडहर मकान में ले गया। टीम की छापामार कार्रवाई के दौरान आरोपी सचिन अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया था लेकिन पुलिस टीम ने एक आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया था।