फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अश्लील एमएमएस बना आत्महत्या को मजबूर करने वाले ज्योतिषी को चार साल की कैद

अश्लील एमएमएस बना आत्महत्या को मजबूर करने वाले ज्योतिषी को चार साल की कैद

Tue, 08 Aug 2017 01:52 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
अश्लील एमएमएस बना आत्महत्या को मजबूर करने वाले ज्योतिषी को चार साल की कैद
अश्लील एमएमएस बना आत्महत्या को मजबूर करने वाले ज्योतिषी को चार साल की कैद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अदालत ने बहुचर्चित पीजीआई में नर्स की मौत के मामले में दोषी ज्योतिष केंद्र संचालक को चार साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। एडीजे सोनिका गोयल की कोर्ट ने रूपकृष्ण शर्मा को दोषी करार देते हुए फैसला दिया। वहीं जुर्माना न चुकाने पर दोषी को तीन महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
अदालत में चले अभियोग के अनुसार मार्च 2015 में एक व्यक्ति ने शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को शिकायत दी थी। व्यक्ति ने बताया था कि उसकी बहन पीजीआई में नर्स थी। सेक्टर-14 निवासी रूपकृष्ण शर्मा ज्योतिष केंद्र का संचालक है। आरोप था कि रूपकृष्ण ने उसकी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला था। इससे तंग आकर नर्स ने पीजीआई के आपरेशन थियेटर में बेहोशी की दवा का ओवरडोज लेकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला था। इसमें नर्स ने ज्योतिष केंद्र के संचालक पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। फिर आरोपी के खिलाफ 24 मार्च 2015 को पीजीआई थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने अप्रैल 2015 में रूपकृष्ण को गिरफ्तार किया था। मामला गंभीर होने के कारण एसआईटी ने केस की जांच की थी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया था। पूरे मामले में एसआईटी ने आरोपी के बेटे से भी पूछताछ की थी। बाद में आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया था। अदालत ने पूरे मुकदमे की सुनवाई के बाद रूपकृष्ण को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। फोरेंसिंक रिपोर्ट में सुसाइड नोट पर लिखावट नर्स की ही साबित हुई थी।
विज्ञापन


कई दिनों तक मामले ने पकड़ा था तूल
मामला सामने आने के बाद कई दिनों तक जमकर हंगामा हुआ था। नर्स के समर्थन में कई सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। मामले में तूल पकड़ने के बाद जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी। बाद में स्वाथ्य मंत्री अनिल विज को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएससी नर्सिंग की टॉपर भी नर्स
ज्योतिषी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाले नर्स पढ़ाई में बहुत होनहार थी। उसने बीएससी नर्सिंग में टॉप किया था। मगर ज्योतिषी की प्रताड़ना से वह इतनी परेशान हो गई थी कि उसने आत्महत्या करने से पहले अपने तीन बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा। नर्स ने अपने सुसाइड नोट में ज्योतिषी पर आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसका संदिग्ध अवस्था में एमएमएस बना लिया था। इसी को लेकर ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed