फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लघु सचिवालय के पास एएसआई पीटा

लघु सचिवालय के पास एएसआई पीटा

Tue, 22 Jan 2019 02:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय के पास एएसआई पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। लघु सचिवालय के बाहर सोमवार दोपहर दो महिलाओं ने एएसआई की जूतों से पिटाई कर दी। एएसआई अपनी टीम के साथ कुछ लोगों को प्लाट पर कब्जे के मामले में गिरफ्तार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश करने ले जा रहा था। इस दौरान महिला पुलिस कर्मचारी नहीं थी। एएसआई की शिकायत पर आर्य नगर पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
शिवाजी कालोनी थाना के एएसआई समुंद्र सिंह सोमवार को सुनारिया कलां के एक प्लाट विवाद की जांच कर रहे थे। इस सिलसिले में दोनों पक्षों से कुछ लोगों को अदालत में पेश करना था। वे अपनी टीम के साथ आरोपियों को लेेकर डीडीपीओ की कोर्ट में पेश करने के लिए लघु सचिवालय लेकर पहुंचे। यहां आरोपियों को गाड़ी से उतरता गया। इनमें से दो महिलाएं थी। इन महिलाओं ने कोर्ट में जाने के बजाय हंगामा शुरू कर दिया। शोर मचाते हुए मारपीट की। इस दौरान एक महिला ने अपने पैर से जूता उतार कर एएसआई पर दे मारा। जबकि दूसरी महिला ने थप्पड़ मारे। बड़ी मुश्किल से वहां मौजूद अन्य लोगाें की मदद से उन्हें काबू किया।
विज्ञापन

एएसआई ने इस बारे में आर्य नगर थाने में शिकायत दी है। इसमें सरकारी काम में रुकावट डालने, मारपीट करने व अन्य धाराओं में सुनारिया कला की राजेश उर्फ राजो व एक अन्य महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्लाट पर कब्जे के मामले में बाद में अलग से सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed