{"_id":"5ac93b354f1c1ba8618b6125","slug":"51523137333-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीला सिनेमा के पास एटीएम खुला देखकर पुलिस में मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शीला सिनेमा के पास एटीएम खुला देखकर पुलिस में मचा हड़कंप
Updated Sun, 08 Apr 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीला सिनेमा के पास एटीएम खुला देख रातभर गश्त करती रही पुलिस
बाद में पता चला कि एटीएम में चल रही थी मरम्मत, नहीं था कैश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सोनीपत रोड पर शीला सिनेमा के सामने रात के समय एटीएम खुला देखकर गश्त कर रही पुलिस के होश उड़ गये। किसी वारदात के शक में पुलिस रातभर एटीएम के आसपास ही गश्त करती रही। सुबह जांच पड़ताल में सामने आया कि एटीएम में मरम्मत का काम चल रहा था। तब पुलिस ने चैन की सांस ली।
सोनीपत रोड स्थित शीला सिनेमा के सामने एक निजी बैंक का एटीएम है। वीरवार रात को एटीएम खुला हुआ था। रात को मॉडल टाउन थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच राइडर पर तैनात पुलिस कर्मियों देखा कि एटीएम खुला पड़ा है। इस पर उन्हें किसी वारदात का शक हुआ। केबिन के अंदर जाकर जांच पड़ताल की। फिर मामले की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी रात भर एटीएम के आसपास गश्त करते रहे। ताकि मामले की सच्चाई तक पहुंचा जा सके। सुबह होने पर बैंक अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने बताया कि एटीएम कई दिनों से खराब चल रहा है। इस कारण इसकी मरम्मत की जा रही है। एटीएम के अंदर कैश नहीं था। मामले में मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज एसआई हरिओम ने बताया कि रात को एटीएम खुला पड़ा था। जांच में पता चला कि तकनीकी कारणों से एटीएम कई दिन से खराब था। उसकी मरम्मत की जा रही थी।