फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 11 Jan 2018 02:53 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
डीएसपी आवास के सामने बुधवार देर रात एक बाइक फिसलकर डिवाइडर में जा घुसी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात पाड़ा मोहल्ला निवासी रवि और राहुल बाइक द्वारा सोनीपत स्टैंड से पावर हाउस की ओर आ रहे थे। इसी दौरान डीएसपी आवास के आमने उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी और डिवाइडर से टकराने के बाद रवि की गर्दन डिवाइडर पर लगी ग्रिल में फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को पीजीआई पहुंचाया। पीजीआई में डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया और राहुल की गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भर्ती कर लिया।

बताया गया है कि राहुल और रवि अपने किसी दोस्त से मिलने एमडीयू आ रहे थे। राहुल माता दरवाजा स्थित दुकान पर आधार कार्ड बनाने का कार्य करता है। जिस बाइक का एक्सीडेंट हुआ उस पर पुलिस लिखा है। दोनों युवकों की उम्र 25-26 वर्ष बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक देर रात तक दोनों के परिजन पीजीआई नहीं पहुंचे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed