{"_id":"59adabed4f1c1be6278b5267","slug":"51504553965-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवान के घर से नकदी, गहने और स्कूटी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना के जवान के घर से नकदी, गहने और स्कूटी चोरी
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मोहल्ला कुतुबपुर में रह रहे सेना के जवान के घर में चोरों ने बीती रात सेंध लगा दी। घटना के दौरान परिवार बाहर गया था। चोर घर से नकदी, जेवरात और एक स्कूटी चोरी कर ले गए। पुलिस ने फिलहाल जगदीश प्रसाद की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मोहल्ला कुतुबपुर निवासी जगदीश प्रसाद सेना में कार्यरत है और वर्तमान में छुट्टी आए है। एक सितंबर को वे परिवार के साथ ससुराल गए हुए थे और घर पर कोई नहीं था। घर में किसी के न होने का लाभ उठाते हुए चोरों ने कमरों में रखे सामान को खंगाल डाला। चोर घर में रखी सोने की चेन सहित अन्य जेवरात, आठ हजार रुपये की नकदी तथा और स्कूटी चोरी कर ले गए। परिवार के सदस्य अगले दिन वापस लौटे तो दरवाजों का ताला टूटा हुआ और कमरों में रखा सामान भी बिखरा हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी एसआई बलवान सिंह ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।