फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बिजली का करंट लगने से मजदूर की मौत् ा

बिजली का करंट लगने से मजदूर की मौत् ा

Thu, 13 Dec 2018 02:27 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
बिजली का करंट लगने से मजदूर की मौत्
ा
पार्षद प्रत्याशी का होर्डिंग लगाते वक्त करंट लगने से मजदूर की मौत
विज्ञापन

पार्षद प्रत्याशी और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज
जनता कॉलोनी में प्रत्याशी के होर्डिंग्स लगा रहा था मजदूर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जनता कॉलोनी में वार्ड 18 से पार्षद प्रत्याशी राजबाला भाटी के चुनाव प्रचार के होर्डिंग लगाते समय मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर पार्षद प्रत्याशी और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिवाजी कॉलोनी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

झज्जर के लकड़िया गांव निवासी संदीप ने शिवाजी कॉलोनी थाने पर शिकायत करते हुए बताया कि उसका छोटा भाई 25 वर्षीय मंजीत मजदूरी करता था। पिछले कई दिन से वह रोहतक में नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 18 से पार्षद पद का चुनाव लड़ रही प्रत्याशी राजबाला भाटी के चुनाव प्रचार में होर्डिंग लगा रहा था। बुधवार को जनता कॉलोनी में होर्डिंग लगाते समय बिजली के तारों की चपेट में आ गया। करंट का तेज का झटका लगने के बाद मंजीत नीचे गिर गया। आनन-फानन में उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाई का आरोप है कि ठेकेदार और पार्षद प्रत्याशी की लापरवाही के कारण ही भाई की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed