फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हॉस्टल से एक लाख रुपये चोरी

हॉस्टल से एक लाख रुपये चोरी

Tue, 20 Nov 2018 02:47 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
हॉस्टल से एक लाख रुपये चोरी
एमडीयू हॉस्टल के कमरे से ताला तोड़कर एक लाख रुपये चोरी
विज्ञापन

-एमलिब के छात्र की जेब में रखे थे रुपये, बाहर गया था खाना खाने
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एमडीयू के हॉस्टल में छात्र सेफ नहीं हैं। कभी बाहरी युवाओं का हंगामा तो कभी शराब पीकर मारपीट के बाद अब एमलिब के एक विद्यार्थी के एक लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोनीपत के निजामपुर हाल हॉस्टल नंबर आठ में रहने वाले जगपाल सिंह सांसरवाल ने बताया कि वह एमलिब का छात्र है। पढ़ाई के साथ व्यवसाय भी कर रहा है। मशीनें खरीदने के लिए उसे सोमवार को इंदौर जाना था। इसके लिए सांपला का राहुल एक लाख रुपये लाया था। ये रुपये पैंट की जेब में रखकर हॉस्टल के कमरे का ताला लगा दिया। इसके बाद खाना खाने बाहर चला गया। खाना खाकर लौटा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरा हुआ और पैंट नीचे पड़ी मिली। जेब जांची तो रुपये भी नहीं मिले। इस संबंध में विवि के सुरक्षा अधिकारी को सूचना दी। छात्र ने बताया कि इस हॉस्टल में पहले भी चोरियां हो चुकी हैं। रक्षाबंधन पर यहां करीब 12 कमरों के ताले टूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed