फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अस्पताल की खबर

अस्पताल की खबर

Tue, 04 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल की खबर
पति ने सास पर लगाया पत्नी का गर्भपात कराने का आरोप
विज्ञापन

बादली। माजरी गांव की विवाहिता का गुरुग्राम के एक अस्पताल में गर्भपात का मामला सामने आया है। विवाहिता घरेलू विवाद के चलते अपने मायके में रहती थी जिसका अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भपात हुआ है। विवाहिता का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। विवाहिता के पति ने ही पूरे मामले का उजागर करते हुए पुलिस में शिकायत दी और उचित कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में माजरी गांव के मनजीत ने बताया कि पत्नी सरला के साथ कुछ घरेलू विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते सरला 8 अप्रैल को अपने मायके पत्थरहेड़ी गुरुग्राम में चली गई। मनजीत का कहना है कि सरला जब अपने मायके गई थी तो वह गर्भवती थी। बीच में कई बार बातचीत का दौर चला मगर सरला के परिजनों ने सरला को ससुराल नहीं भेजा। सुबह ही उनके पास फोन आया कि सरला का गर्भपात हो गया है और वह अस्पताल में भर्ती है। जानकारी मिलते ही वह अपने परिजनों के साथ गुरुग्राम के केके अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में उसे मृत बच्चा मिला जबकि सरला उपचाराधीन थी। मनजीत ने इस मामले में अपनी पत्नी सरला की मां पर अस्पताल में बिना अनुमति के गर्भपात करने का संदेह प्रकट किया है। इस संबंध में पति मनजीत की शिकायत पर पुलिस ने सास सहित अन्य परिजनों और अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि मामले में अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर कार्रवाई होगी जबकि गर्भपात के चिकित्सक कारणों पर पुलिस कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन

वहीं गुरुग्राम के सेक्टर-5 थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार का कहना है कि मनजीत की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। सरला अभी अस्पताल में उपचाराधीन है और बयान देने की स्थिति में नहीं है। हालांकि सरला और परिजनों को जांच में शामिल रहने का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed