फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   खुद को पकड़े जाने के डर से बागपत के चोरी के आरोपी ने की थी चिन्योट कालोनी में ठेकेदार की हत्या

खुद को पकड़े जाने के डर से बागपत के चोरी के आरोपी ने की थी चिन्योट कालोनी में ठेकेदार की हत्या

Thu, 28 Jun 2018 02:48 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खुद को पकड़े जाने के डर से बागपत के चोरी के आरोपी ने की थी चिन्योट कालोनी में ठेकेदार की हत्या
बागपत के लिए भी जरूरी
विज्ञापन

फोटो परिचय
एमए-3
पुलिस द्वारा पकड़ा गया बागपत निवासी आरोपी अरुण।
---
पकड़े जाने के डर से चोरों ने की थी चिन्योट कॉलोनी में ठेकेदार की हत्या
- 18 जून को चोरी का विरोध करने पर चाकू मारकर कर दी गई थी हत्या
- आर्यन नगर थाना पुलिस ने बागपत निवासी एक आरोपी को किया गिरफ्तार
- पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। चिन्योट कॉलोनी में ठेकेदार की हत्या पकड़े जाने के डर से बागपत के एक चोर ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। आर्य नगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने सीआईए-1 के कार्यालय पर प्रेस वार्ता में बताया कि 18 जून को चिन्योट कॉलोनी में ठेकेदार केशवनाथ की चोरी का विरोध करने पर चोरों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। ठेकेदार मूल रुप से उत्तर प्रदेश के कबीरनगर का रहने वाला था। वर्तमान में चिन्योट कॉलोनी में ही परिवार के साथ रह रहा था। आर्य नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। आरोपी के पास से देशी पिस्तौल व कारतूस भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आर्य नगर थाना एसएचओ सुनीता व उनकी टीम ने मंगलवार को दिल्ली बाईपास से बागपत के शबगा गांव निवासी अरुण उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह परिवार समेत रोहतक के कन्हेली रोड पर रहता है। 18 जून को वह ठेकेदार केशवनाथ के घर में चोरी करने के उद्देश्य से घुसा था। जैसे ही ठेकेदार के मकान के कमरे का ताला तोड़ने लगा। अचानक ही उसकी आंख खुल गई। ठेकेदार ने चोरी का विरोध किया। पकड़े जाने के डर से ठेकेदार पर चाकू से हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य चार मजदूरों को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया। आरोपी ने कहा कि यदि वह ठेकेदार को नहीं मारता तो वह भी पकड़ा जाता। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आर्य नगर एसएचओ का रहा अहम रोल
एसपी ने कहा कि ठेकेदार मर्डर पूरी तरह से ब्लाइंड था। आर्य नगर एसएचओ सुनीता ने सीन ऑफ क्राइम व अन्य माध्यमों से आरोपी तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। एसपी ने पुलिस टीम को भी सम्मानित करने की भी बात कहीं है।


दो दिन पहले ही जेल से छूटा था
पुलिस के अनुसार आरोपी तीसरी कक्षा पास है। आरोपी पर बीस मामले दर्ज है। वह दो दिन पूर्व ही जेल से जमानत पर छूटा था। आर्य नगर एसएचओ सुनीता ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed