फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नहीं आ रही मोबाइल की रिपोर्ट, पत्र भेजेंगी पुलिस

नहीं आ रही मोबाइल की रिपोर्ट, पत्र भेजेंगी पुलिस

Mon, 30 Apr 2018 03:24 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
नहीं आ रही मोबाइल की रिपोर्ट, पत्र भेजेंगी पुलिस
पाकिस्तान की महिला आईएसआई एजेंट को सामरिक फोटो भेजने का मामला
विज्ञापन

नहीं आई गौरव के मोबाइल की रिपोर्ट, पत्र भेजेगी पुलिस

- गिरफ्तार आरोपी का मोबाइल जांच के लिए भेजा गया था गुरुग्राम
- एक सप्ताह से अधिक का समय बीतने के बाद भी नहीं आई रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पाकिस्तान की महिला आईएसआई एजेंट को सेना से संबंधित फोटो भेजने के मामले में पुलिस अभी तक न तो आईएसआई एजेंट तक पहुंच सकी है न ही आरोपी गौरव के मोबाइल की रिपोर्ट आ सकी है। रिपोर्ट के लिए फिर से पुलिस अधिकारियों के आदेश पर गुरुग्राम पत्र भेजेगी।

जिला पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसी की टीम ने बीती 15 अप्रैल को डबल पार्क से आईएसआई के एजेंट सोनीपत के गन्नौर स्थित गांधी नगर निवासी 20 वर्षीय गौरव शर्मा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया था कि आरोपी गौरव आईएसआई की महिला एजेंट को सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी भेज रहा था। जब पुलिस आरोपी के पकड़ने पहुंची थी तो उसने जमीन पटककर अपना मोबाइल तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को चार दिन के रिमांड पर भी लिया गया था। बाद में उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने दावा किया था कि पकड़ा गया गौरव पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलीजेंस ‘आईएसआई’ की महिला एजेंट को दुल्हन बनाने की चाहत मेें भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह से अधिक का समय बीतने के बाद भी आरोपी के मोबाइल के संबंध में रिपोर्ट नहंी भेजी गई है। जिसके कारण पुलिस आगे की कार्रवाई भी नहीं कर पा रही है।

सिविल थाना एसएचओ श्रीभगवान ने बताया कि रिपोर्ट के लिए अधिकारियों के आदेश पर फिर से गुरुग्राम पत्र भेजा जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed