{"_id":"602b47108ebc3e1dcc71c806","slug":"32-year-old-man-shot-dead-outside-of-hotel-in-rohtak-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में खौफनाक वारदात: होटल में सो रहे युवक को गन प्वाइंट पर बनाया बंधक, बाहर लाकर गोलियां मार की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक में खौफनाक वारदात: होटल में सो रहे युवक को गन प्वाइंट पर बनाया बंधक, बाहर लाकर गोलियां मार की हत्या
Tue, 16 Feb 2021 09:46 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 Feb 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक में नए बस स्टैंड के नजदीक सेक्टर 6 स्थित एक होटल में सो रहे नजदीक गांव गढ़ी बोहर के 32 वर्षीय युवक रवि नांदल की हथियारबंद युवकों ने मंगलवार तड़के साढ़े तीन बजे गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद होटल मालिक को रिवाल्वर दिखाकर बंधक बना लिया था, ताकि पुलिस को फोन न किया जा सके। वारदात के पीछे रंजिश है या दूसरी वजह, इसकी जांच पड़ताल के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मंगलवार तड़के होटल मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि उसके होटल में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
मृतक की पहचान गढ़ी बोहर निवासी रवि नांदल के तौर पर हुई। मामले की सूचना परिजनों को दी गई। साथ ही होटल मालिक ने पुलिस को बताया कि मंगलवार तड़के चार हथियारबंद युवक आए और उसे पिस्तौल दिखाकर बंधक बना लिया।
इसके बाद अंदर घुसकर एक कमरे में सो रहे युवक रवि नांदल को बाहर निकाल कर लाए। बाहर लाने के करीब तीन-चार मिनट बाद आरोपियों ने एक के बाद एक 6-7 गोलियां चलाईं। जिसमें चार गोलियां युवक को लगीं। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना होटल मालिक ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी।
सूचना मिलते ही अर्बन एस्टेट थाना पुलिस, सीआईए व बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका ए वारदात का निरीक्षण कर गोली के तीन खोल बरामद किए व शव को पीजीआई भिजवाया, जहां परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार मामला रंजिश से जुड़ा हुआ है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। मृतक रवि की करीब 2 साल पहले शादी हुई थी, वह एक साल की बेटी का पिता था।