फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   छात्र आत्महत्या प्रकरण

छात्र आत्महत्या प्रकरण

Fri, 08 Feb 2019 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
छात्र आत्महत्या प्रकरण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। अर्जुन कॉलोनी में गर्लफ्रेंड के धोखा देने की बात सुसाइड नोट लिखकर फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाला बीटेक का छात्र साहिल पिछले दो दिन से परेशान था। उसने परिजनों से भी झगड़ा किया था। पुलिस की जांच में यह बातें सामने आई है। उधर, वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैगिंग सामने आई है।
शहर की अर्जुन नगर कॉलोनी में रहने वाले सूर्यदेव दो साल से दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। अर्जुन नगर में बुधवार की रात उनके बेटे बीटेक के छात्र साहिल ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शव के पास से सुसाइड नोट मिला था। सुसाइड नोट में गर्लफ्रेंड द्वारा धोखा देने की बात लिखी थी। कहा गया था कि वह किसी और की हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम का भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद वीरवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। साहिल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे।
विज्ञापन


--
साहिल की हैगिंग के कारण मौत की बात सामने आई है। परिजनों ने किसी तरह की शिकायत नहीं दी है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- गरिमा, इंस्पेक्टर, थाना पीजीआईएमएस

पुलिस की जांच में उक्त बातें आई सामने :
तीन साल से फेसबुक पर प्यार के मेसेज पोस्ट कर रहा था साहिल
पुलिस की जांच में सामने आया है कि पिछले तीन साल से साहिल फेसबुक पर प्यार और गम से संबंधित मेसेज पोस्ट कर रहा था। 17 नवंबर 2015 को साहिल ने पोस्ट डालते हुए कहा था कि पगली जरा खुद सोचना क्या गुजरेगी उस दिन तुम पर, जब तू चाहेगी मुझे मेरी तरह और मैं छोड़ दूंगा, तुझे तेरी तरह। 15 नवंबर 2015 को डाली पोस्ट में कहा था कि यदि मेरी आंखें, मेरा प्यार तुम ही हो। मैं तुम्हारे बिना जिंदा नहीं रह सकता हूं। यदि तुमने मुझे छोड़ने की कोशिश की तो मैं जान दे दूंगा। 21 फरवरी को दोस्तों के साथ फे सबुक पर लाइव आया था। तेरे जैसा यार कहा, वाले गाने पर साहिल दोस्तों के साथ खूब थिरका था। साहिल की मौत से उसके दोस्तों की भी आंखें नम थी। हर किसी का कहना था कि साहिल सभी का प्यारा था। उधर, परिजनों ने बात करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed