फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मुखबिरों, गवाहों, वादियों को सुरक्षा उपलब्ध कराएगी पुलिस

मुखबिरों, गवाहों, वादियों को सुरक्षा उपलब्ध कराएगी पुलिस

Sat, 07 Jul 2018 02:48 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
मुखबिरों, गवाहों, वादियों को सुरक्षा उपलब्ध कराएगी पुलिस
फोटो परिचय
विज्ञापन

एमए-2
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा।
------
मुखबिरों, गवाहों और वादकारियों को अब सुरक्षा उपलब्ध कराएगी पुलिस
- हरियाणा सरकार ने नई नीति को लागू करने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों के पास भेजा पत्र
- नई नीति को जल्द रोहतक पुलिस की वेबसाइट पर भी किया जाएगा अपलोड
- जिन्हें धमकी मिल रही, उन्हें सुरक्षा देना पुलिस की प्राथमिकता में होगा शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। गंभीर अपराधों के वादकारियों से लेकर गवाहों और मुखबिरों को अब जल्द ही पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में हरियाणा सरकार ने सभी जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेज दिया है। इसके अलावा सुरक्षा संबंधी मामलों की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है।
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि कई बार मुखबिरों से लेकर गंभीर अपराधों के वादकारियों और गवाहों को जान से मारने की धमकी दी जाती है। जिसका कोर्ट में विचारधीन मामलों पर प्रभाव पड़ता है। लेकिन अब पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर ऐसे लोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराएगी। यदि कोई पीड़ित पुलिस के पास आवेदन करता है तो उसकी पहले जिला स्तरीय कमेटी जांच करेगी। इसके बाद रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी। अधिकारियों की संस्तुति के बाद ही सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया जा सकेगा। हालांकि बडे़ मामलों की रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी। राज्य सरकार ही सुरक्षा पर निर्णय लेगी। राज्य स्तरीय कमेटी में प्रधान सचिव गृह विभाग, अध्यक्ष पुलिस महानिदेशक हरियाणा भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


छह माह उपरांत फिर से किया जाएगा मूल्यांकन
एसपी ने बताया कि जिन लोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। उनकी छह माह बाद फिर से जांच होगी। सुरक्षा कम या फिर अधिक करनी है तो उस पर कमेटी विचार कर तीन दिन के अंदर राज्य कमेटी को रिपोर्ट भेजेगी। राज्य कमेटी एक सप्ताह के अंदर फैसला लेगी। यदि कोई सुरक्षा का दुरुपयोग करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed