फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   वेश्यावृति करने वाली बंगाल की महिला समेत चार को रंगे हाथ पकड़ा

वेश्यावृति करने वाली बंगाल की महिला समेत चार को रंगे हाथ पकड़ा

Mon, 30 Apr 2018 03:24 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
वेश्यावृति करने वाली बंगाल की महिला समेत चार को रंगे हाथ पकड़ा
बंगाली महिला समेत पांच को वेश्यावृत्ति करते रंगे हाथ पकड़ा
विज्ञापन

- कन्हेली रोड के पास प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में झज्जर निवासी युवक चला रहा था वेश्यावृत्ति का धंधा

- शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने एसपी के निर्देश पर की छापेमारी
- पुलिस ने पांच सौ रुपये देकर हेड कांस्टेबल को ग्राहक बनाकर भेजा था, चारों के खिलाफ केस दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने कन्हेली रोड पर छापेमारी की। जहां पर वेश्यावृत्ति करने वाली महिला समेत पांच को दबोच लिया। पिछले कुछ समय से यहां पर वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा था। हेड कांस्टेबल को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा गया था। महिला बंगाल की रहने वाली है। चारों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रोहतक में ही कन्हेली रोड के पास गंदे नाले से आगे एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में झज्जर निवासी कर्मवीर एक बंगाल की महिला को लेकर आया है। वह यहां पर वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। अगर छापेमारी की जाए तो आरोपियों को पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन


पुलिस ने एसपी से परमीशन लेने के बाद एक हेड कांस्टेबल को तैयार किया तथा उसे पांच सौ रुपये देकर बताए गए दफ्तर में भेजा। ग्राहक बनकर पहुंचे हेड कांस्टेबल का इशारा करते ही झाड़ियों में खड़ी पुलिस ने दफ्तर में छापेमारी की। अंदर एक व्यक्ति और महिला नग्न अवस्था में पड़े मिले। दूसरा युवक अर्धनग्न अवस्था में था। जबकि दो युवक दफ्तर के बाहर खड़े होकर पहरा दे रहे थे। महिला बंगाल की रहने वाली है तथा पिछले कुछ समय से सेक्टर चार में ही रहती है। पकड़े गए लड़कों ने अपना नाम विजय नगर निवासी धर्मपाल, ललित, खेड़ी निवासी कर्मबीर और नवीन बताया। बताया गया कि पिछले कुछ समय से यहां पर वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। एक ग्राहक से पांच सौ रुपये लिए जाते थे। शिवाजी कॉलोनी थाना एसएचओ ने बताया कि चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed