फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गुरुग्राम की हाईटेक लैब में खुलेगा गौरव के मोबाइल का राज

गुरुग्राम की हाईटेक लैब में खुलेगा गौरव के मोबाइल का राज

Thu, 19 Apr 2018 02:48 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम की हाईटेक लैब में खुलेगा गौरव के मोबाइल का राज
गुरुग्राम की हाईटेक लैब में खुलेगा गौरव के मोबाइल का राज
विज्ञापन

- पुलिस ने गौरव के टूटे मोबाइल को जांच के लिए भेजा गुरु ग्राम की हाईटेक लैब

- तीन दिन से हवालात में बंद गौरव ने बुधवार को जताई पिता से बात करने की इच्छा
- एसएचओ ने पिता को फोन किया तो पिता ने मुलाकात से किया इनकार


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
देश की खुफिया एजेंसी और पुलिस के अधिकारियों के सामने तोड़े गये गौरव के मोबाइल का राज अब गुरुग्राम की हाईटेक लैब में खुलेगा। एसआईटी ने गौरव के मोबाइल का डाटा रिकवर करने के लिए उसे गुरुग्राम की लैब में भेज दिया है। टूटे हुए मोबाइल में से डाटा निकालने की तकनीक फिलहाल रोहतक में नहीं है।
बता दें कि जिस दिन गौरव को दबोचा गया था तो उसने अधिकारियों के सामने ही फर्श पर पटक कर अपने मोबाइल को तोड़ दिया था। एसआईटी को आशंका है कि उसके मोबाइल में देश के विभिन्न सैन्य ठिकानों की लोकेशन व फोटो है। इसके अलावा आईएसआई महिला एजेेंट से व्हाट्सअप पर हुई उसकी बातचीत भी इसी मोबाइल से रिकवर होगी। पुलिस ने गौरव से साधारण मोबाइल बरामद किया था जबकि एंड्रायड मोबाइल उसने तोड़ दिया था।
विज्ञापन


एसएचओ साहब, मेरी एक बार पापा से बात करा दो
एसएचओ साहब, जेल जाने से पहले मेरी एक बार पापा से बात करा दो। मैं सिर्फ एक बार उनसे बात करना चाहता हूं। यह बात सेना की गोपनीय जानकारी पाक को देने वाले सेना के जवान के बेटे गौरव ने बुधवार को सिविल लाइन थाना प्रभारी से कही। तीन दिन से हवालात में बंद गौरव ने अपने पिता से बात करने की इच्छा जताई। जब थाना प्रभारी ने उसके पिता से मोबाइल पर बात करके सारे मामले के बारे में बताया तो पिता ने छुट्टी नहीं मिलने के कारण फिलहाल बेटे से मिलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता को नहीं मिली छुट्टी, अब जेल में होगी बेटे से मुलाकात
गौरव की गिरफ्तारी के बाद से ही परिवार का कोई सदस्य उससे मिलने थाने में नहीं पहुंचा। न गौरव के माता पिता और न ही भाई बहन। अब उसके पिता का कहना है कि वह छुट्टी लेकर अपने बेटे से मुलाकात करेंगे। पुलिस वीरवार को गौरव को कोर्ट में पेश करेगी। थाना प्रभारी एसआई श्रीनिवास ने बताया कि गौरव ने अपने पिता से बात करने की इच्छा जाहिर की थी। इस कारण उनके पिता से संपर्क किया गया था। मगर उनके पिता दिल्ली में ड्यूटी पर थे। छुट्टी नहीं मिलने की वजह से वह अपने बेटे से मिलने नहीं आ सके।


गौरव के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
अब पुलिस गौरव के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालेगी। इसको लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में एसआईटी ने संबंधित टेलीकॉम कंपनी से पत्राचार किया है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि गौरव पिछले दिनों किन किन लोगों के संपर्क में था। उसने सैन्य ठिकानों की जानकारी महिला एजेंट के अलावा किस किस को दी। इसके अलावा उसके फेसबुक अकाउंट को स्थानीय साइबर सेल द्वारा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed