{"_id":"5b4e5b754f1c1bc57a8b4e47","slug":"21531861877-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन के साथ अफ्रीकी नागरिक समेत दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरोइन के साथ अफ्रीकी नागरिक समेत दो युवक गिरफ्तार
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो :
हेरोइन के साथ अफ्रीकी नागरिक समेत दो युवक गिरफ्तार
- एसटीएफ ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शहर के देवीलाल पार्क के पास से आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एमडीयू में फैला नशे का जाल काटने के लिए पुलिस ने अपने तेवर स्पष्ट कर दिए हैं। इसी कड़ी में एसटीएफ ने मंगलवार को शहर के देवीलाल पार्क के पास से वेस्ट अफ्रीका के एक नागरिक समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 53.50 ग्राम हेरोइन व 130 ग्राम चरस बरामद हुई। कैंपस में ये आरोपी विद्यार्थियों को 30 हजार रुपये तोला के हिसाब से हेरोइन मुहैया करा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि एसटीएफ टीम के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह की टीम मंगलवार को गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक विदेशी नागरिक समेत दो युवक यूनिवर्सिटी में हेरोइन की सप्लाई करने के लिए जा रहे हैं। इस सूचना के बाद अलर्ट हुई टीम ने कार्रवाई शुरू की। टीम को देवीलाल पार्क के पास दो युवकों संदिग्ध नजर आए। टीम दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो एक आरोपी ने अपनी पहचान झंग कालोनी निवासी अंशु के रूप में दी। इसके पास से 3.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दूसरे आरोपित ने अपना नाम वेस्ट अफ्रीका निवासी फिरमीन बताया। इसके पास से 50 ग्राम हेरोइन व 130 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह 30000 प्रति तोला के हिसाब से छात्रों को हेरोइन मुहैया करा रहे थे। इन दोनों से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान और मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है। टीम में एएसआई तेजवीर सिंह, हवलदार गोरखा मलिक, हवलदार योगेश, हवलदार सुदेश, सिपाही विकास शामिल रहे।