फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   टीवी दिखाने के बहाने तीसरी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड

टीवी दिखाने के बहाने तीसरी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड

Fri, 30 Mar 2018 02:55 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
टीवी दिखाने के बहाने तीसरी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड
स्कूल बस चालक ने टीवी दिखाने के बहाने की तीसरी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक स्कूल के बस चालक ने टीवी दिखाने के बहाने अपनी झोपड़ी में ले जाकर तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा किसी तरह उसके चंगुल से बचकर घर पहुंची और मां को बताया। मां की शिकायत पर सदर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

सदर थाने पर शिकायत देते हुए महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। पति हिसार रोड स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करते हैं। बुधवार को वह अपनी सात वर्षीय बेटी जो कक्षा तीन में पढ़ती है को साथ लेकर रोहतक में हिसार रोड पर दवाई लेने के लिए आई थी। इसके बाद वह बेटी को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी में पति से मिलने के लिए चली गई। खाना खाने के बाद वह बर्तन साफ कर रही थी। इसी बीच मदीना निवासी बिजेंद्र जो एक स्कूल की बस का चालक है आया तथा बेटी को टीवी दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया। उसने झोपड़ी मे ले जाकर बेटी के साथ छेड़छाड़ की। शौच का बहाना बनाकर बेटी किसी तरह वहां से आयी तथा उन्हें मामले की जानकारी दी। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। सदर थाने पर आरोपी बस चालक बिजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सदर थाना प्रभारी मंजीत सिंह का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed