फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बहन से मिलकर घर आ रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

बहन से मिलकर घर आ रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

Thu, 22 Feb 2018 03:04 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
बहन से मिलकर घर आ रहे भाई की सड़क हादसे में मौत
बहन से मिलकर घर आ रहे भाई की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

- अज्ञात वाहन चालक ने लाखनमाजरा जींद रोड पर मारी बाइक को मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बहन से मिलने के बाद घर जा रहे बाइक सवार युवक को लाखनमाजरा रोड पर अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौत हो गई। इस संबंध में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है।

जींद के जुलाना स्थित गांव गुसाई खेड़ा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करके परिवार का गुजारा करते है। राजेश का चचेरा भाई नरेश 20 फरवरी को बाइक से रोहतक कच्चा चमारिया रोड अपनी बहन रीटा के घर गया था। वह रात को वापस गांव आ रहा था। रात करीब बारह बजे जब वह लाखनमाजरा जींद रोड स्थित पीएचसी के सामने पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से नरेश को अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed