फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बिना इंडीकेटर चालू किये सड़क के बीच खड़े ट्रक में भिड़ंत, एक की मौत

बिना इंडीकेटर चालू किये सड़क के बीच खड़े ट्रक में भिड़ंत, एक की मौत

Mon, 13 Nov 2017 02:26 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
बिना इंडीकेटर चालू किये सड़क के बीच खड़े ट्रक में भिड़ंत, एक की मौत
बागपत, मेरठ के लिए उपयोगी
विज्ञापन

----------------------

बिना इंडीकेटर चालू किये सड़क के बीच खड़े ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बिना इंटीकेटर चालू किये सड़क के बीच खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर हो गई। इससे ट्रक में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चालक सहित दो लोग घायल हो गये। बताया गया है कि गांव हसनगढ़ स्थित बाबा हरिदास धर्मकांटे के पास बने होटल के सामने ट्रक खड़ा कर चालक चाय पीने उतरा हुआ था। इसी बीच पीछे से तेज गति में एक अन्य ट्रक आया और पहले से खड़े वाहन को परिचालक साइड में जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस को दी शिकायत में यूपी बागपत के गांव सिंघावली निवासी शाहिद ने बताया कि वह गाड़ी चलाता है। रविवार को शाहिद अपने गांव के नईम और डोला गांव के शाहरुख के साथ मेरठ से दादरी जा रहे थे। स्मॉग के कारण ट्रक धीरे-धीरे सांपला होते हुए हसनगढ़ पहुुंचा। यहां पर एक ट्रक पहले से ही सड़क के बीच में खड़ा था। उसने इंडीकेटर भी नहीं चालू कर रखे थे। स्मॉग के कारण सड़क पर खड़ा ट्रक नजर नहीं आया और ट्रक की उसमें भिड़ंत हो गई। इससे ट्रक में सवार शाहरुख की मौत हो गई। बाद में पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहिद का आरोप है कि ट्रक पर न तो रिफ्लेक्टर लगा था और न ही उसने इंडीके टर चालू कर रखा था। इस कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed