फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लारेंस बिश्नोई गैंग ने नीरज बवाना गैंग से मिलाया हाथ

लारेंस बिश्नोई गैंग ने नीरज बवाना गैंग से मिलाया हाथ

Mon, 18 Feb 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
लारेंस बिश्नोई गैंग ने नीरज बवाना गैंग से मिलाया हाथ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। भले ही लारेंस बिश्नोई गैंग की कमान संभाल रहे एक लाख के इनामी अंकित भादू को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया हो मगर अब गिरोह के फरार चल रहे पचास हजार के इनामी राजू और दीपक गिरोह को मजबूत करने में जुटे हैं। इसके लिए दिल्ली के कुख्यात नीरज बवाना गैंग के गुर्गों से हाथ मिलाकर वारदात की जा रही हैं। पुलिस को इस संबंध में अहम जानकारी हाथ लगी है। यही नहीं फेसबुक पर भी एक-दूसरे की पोस्ट को दोनों गिरोह के गुर्गे शेयर कर रहे हैं।
पंजाब और हरियाणा के साथ राजस्थान में लारेंस बिश्नोई गिरोह की कमान संभाल रहे एक लाख के इनामी अंकित भादू को जीरकपुर की पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। इस दौरान गिरोह के गुरमिंदर सिंह और जर्मन सिंह को भी पुलिस ने पकड़ लिया था। लारेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के पकड़े जाने के बाद भले ही गैंग कमजोर हो गया, मगर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में अभी भी इसकी जड़ें मजबूत हैं। अंकित भादू ही हरदीप, दीपक के साथ गैंग की कमान संभाल रहा था। गिरोह के लारेंस बिश्नोई, संपत नेहरा, मोनू कुमार और कर्ण सहित दस बदमाश विभिन्न प्रदेशों की अलग-अलग जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार गिरोह के पचास हजार के इनामी राजू और दीपक ने गिरोह की कमान संभालने के साथ ही गिरोह को मजबूत करने के लिए दिल्ली के नीरज बवाना गैंग से गठजोड़ किया है। उधर, रोहतक पुलिस ने हरियाणा में वारदात को अंजाम दे रहे नीरज बवाना, राजेश बवाना के गुर्गोें को पकड़वाने में दिल्ली पुलिस से पत्र भेजकर सहयोग मांगा है। डीजीपी केपी सिंह का कहना है कि मिलकर बदमाशों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथियारों के तस्कर के संबंध में भी लगी अहम जानकारी हाथ
लारेंस बिश्नोई गिरोह को हथियार सप्लाई करने वाले पंजाब के सप्लायर के संबंध में अहम जानकारी हाथ लगी है। सप्लायर हरियाणा और दिल्ली में हथियारों की सप्लाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed