फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रिटायर्ड स्टेशन अधीक्षक के बेटे ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

रिटायर्ड स्टेशन अधीक्षक के बेटे ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

Tue, 21 Aug 2018 03:12 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड स्टेशन अधीक्षक के बेटे ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
रिटायर्ड स्टेशन अधीक्षक के बेटे ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन

-चार साल पूर्व रोहतक रेलवे स्टेशन से अधीक्षक के पद से रिटायर हुए थे मित्र मोहन
-जीआरपी बोली- बीमारी के कारण की युवक ने आत्महत्या
-परिजनों ने कु छ भी बोलने से किया इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर की चावला कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड स्टेशन अधीक्षक के बेटे ने रविवार रात काठमंडी पुल के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पाते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। जबकि जीआरपी ने बीमारी के कारण आत्महत्या करने का दावा किया है।

चावला कॉलोनी में रहने वाले मित्र मोहन सिंह चार साल पूर्व रोहतक रेलवे स्टेशन से अधीक्षक के पद से रिटायर हुए थे। उनके दो बेटे तरुण और उल्लास तथा बेटी सुगंधी है। जीआरपी एसआई राजपाल सिंह ने बताया कि रविवार रात साढ़े दस बजे 24 वर्षीय उल्लास का शव काठमंडी पुल के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात के समय जाने वाली एक ट्रेन के नीचे आकर उल्लास ने आत्महत्या कर ली। एसआई के अनुसार परिजनों ने बताया कि पिछले कई दिन से उल्लास बीमार था। उसका इलाज भी चल रहा था। इसी बीमारी के कारण आत्महत्या की आशंका परिजनों ने जताई। केस दर्ज कर लिया गया है। शरीर के दो टुकड़े हो चुके हैं। उधर इस संबंध में पूर्व स्टेशन अधीक्षक मित्र मोहन से बात करने का प्रयास किया, मगर उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। कहा कि रेलवे ट्रैक घर के पास ही है। हो सकता है कि ट्रैक पार करते समय उल्लास ट्रेन की चपेट में आ गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed