{"_id":"5ad11be84f1c1b82028b4622","slug":"201523653608-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी का ब्योरा बोर्ड पर होगा चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी का ब्योरा बोर्ड पर होगा चस्पा
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी का ब्योरा बोर्ड पर होगा चस्पा
एसपी आरपीएफ ने जारी किए निर्देश, ऐसे पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अब प्रत्येक माह सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी का ब्योरा नोटिस बोर्ड पर उनके कार्य के साथ चस्पा कराया जाएगा। यदि कोई थानेदार सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी का ब्योरा चस्पा नहीं कराता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी आरपीएफ ने इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए है।
सभी थानों पर पर प्रत्येक पुलिसकर्मी हर माह कोई न कोई सराहनीय कार्य जरूर करते हैं। हालांकि ऐसे पुलिसकर्मियों को विभागीय अधिकारी समय समय पर सम्मानित भी करते हैं। एसपी आरपीएफ संतोष कुमार ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि हर माह सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का ब्योरा तैयार कराया जाए। ऐसे पुलिसकर्मियों का ब्योरा कार्य समेत नोटिस बोर्ड पर लिखा जाए। ताकि अन्य लोगों को भी पुलिसकर्मी के कार्य के बारे में पता लग सके। वह भी ऐसे पुलिसकर्मी से प्रेरित होकर अच्छा कार्य कर सके। पुलिसकर्मी का ब्योरा उन्हें भी भेजा जाए। यदि कोई लापरवाही करता है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
--
पूर्व में भी जारी किया गया था आदेश
एसपी ने बताया कि पूर्व में भी यह आदेश जारी किया गया था। मगर कुछ पुलिसकर्मी आदेश पर अमल नहीं कर रहे थे। अब यदि थानेदार इस आदेश पर अमल नहीं करते हैं तो गोपनीय रूप से जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।