फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अवैध हथियार

अवैध हथियार

Sat, 14 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
अवैध हथियार
अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेवाड़ी सीआईए पुलिस ने वीरवार रात को अवैध हथियार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया है।

जानकारी अनुसार सीआईए रेवाड़ी के हेड कांस्टेबल शिवकुमार की टीम वीरवार रात को अभय सिंह चौक पर गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि सनसीटी-बी ब्लॉक नजदीक प्रजापति चैक की ग्रीन बेल्ट के पास एक युवक पिस्तौल लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही सीआईए टीम ने दबिश दी और उक्त आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। काबू आरोपी की पहचान गुरूग्राम जिले के गांव खोड निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पूछताछ से पता चला कि उक्त आरोपी आपराधिक प्रवृति का है। उस पर थाना पटौदी में लड़ाई झगडे़ के दो और अवैध शराब बेचने का एक मामला दर्ज है। इसके अलावा उक्त आरोपी के खिलाफ धारूहेड़ा थाने में भी लड़ाई झगडे़ का एक मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed