फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चरित्र पर शक करने के कारण सत्यवान ने की थी पत्नी की हत्या

चरित्र पर शक करने के कारण सत्यवान ने की थी पत्नी की हत्या

Thu, 22 Feb 2018 03:01 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 03:01 AM IST
विज्ञापन
चरित्र पर शक करने के कारण सत्यवान ने की थी पत्नी की हत्या
चरित्र पर शक करने के कारण सत्यवान ने की थी पत्नी की हत्या
विज्ञापन

- सिर व गर्दन पर कस्सी से वार करके उतारा था मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
लाखनमाजरा के खरैंटी गांव में एक विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति पर हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मामले में खुलासा हुआ कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और पत्नी से मारपीट करता था। वारदात के दिन भी आरोपी सत्यवान ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद कस्सी से उसके सिर और गले पर वार करके हत्या कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के कोटा स्थित प्रताप कॉलोनी निवासी लक्ष्मण ने बताया कि उसकी बहन उमा की शादी पांच वर्ष पहले खरैंटी गांव के सत्यवान के साथ हुई थी। उमा की तीन वर्ष की एक बेटी है। कुछ समय से सत्यवान उमा के चरित्र पर शक करने लगा था। इसको लेकर आरोपी ने कई बाद उमा के साथ मारपीट भी की। लेकिन मामला पंचायती तौर पर निपट जाता था। मगर आरोपी की हरकतों में सुधार नहीं आया। लक्ष्मण ने बताया कि मंगलवार को उन्हें सूचना मिली की उमा की मौत हो चुकी है। सूचना मिलने के बाद जब लक्ष्मण पीजीआई पहुंचा तो उसे पता चला कि सत्यवान ने उसकी बहन की हत्या कर दी। इसके बाद लक्ष्मण ने पुलिस को बयान दिये। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे लाखनमाजरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उससे वारदात में प्रयोग कस्सी को बरामद किया जाएगा। जांच अधिकारी एएसआई जयदीप ने बताया कि आरोपी सत्यवान से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed