{"_id":"5a7a17f54f1c1b0a7b8b5856","slug":"201517950965-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के मामले में सजायाफ्ता जीजा ने गवाही नहीं देने की धमकी देकर साले पर चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या के मामले में सजायाफ्ता जीजा ने गवाही नहीं देने की धमकी देकर साले पर चलाई गोली
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज हत्या के मामले में सजायाफ्ता जीजा ने गवाही से रोकने के लिए साले पर चलाई गोली
- पीजीआई से एमबीबीएस कर रहा है साला, फायरिंग मिस हुई तो बची जान
- दहेज हत्या के मामले में सजा के बाद जमानत पर बाहर है जीजा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
दहेज हत्या और मारपीट के मामले में गवाही नहीं देने की धमकी देकर सजायाफ्ता जीजा ने मंगलवार दोपहर को अपने साले पर गोली चला दी। शुक्र रहा फायरिंग मिस हो गई। इससे साले की जान बच गई। आरोपी का साला पीजीआई से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। इस संबंध में पीजीआई थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत के गांव जोशी निवासी अमन हुड्डा ने बताया कि वह पीजीआईएमएस में एमबीबीएस की फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहा है। फिलहाल पीजीआई में हॉस्टल में रहता है। उसकी बहन स्वाति की शादी वर्ष 2012 में बुटाना गांव के जरनैल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। आरोप है कि वर्ष 2015 में स्वाति के ससुराल वालों ने उसे जहर देकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में अमन के पिता के बयान पर बरौदा थाने में जरनैल के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में अदालत ने जरनैल को दोषी मानते हुए सात साल कैद की सजा सुनाई थी। इस मामले में अपील डालने के कुछ समय बाद आरोपी जमानत पर बाहर आ गया।
अमन का कहना है कि वह 13 दिसंबर 2017 को अपने दोस्त अंकुश बेरवाल के साथ दोस्त विशाल बोहर के भाई की शादी में सेक्टर 2 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में गया था। यहां पर जरनैल व उसका पिता राजेंद्र पहले से ही मौजूद थे। सजा होने की रंजिश रखते हुए दोनों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। बचाव में आये अंकुश को भी चोट लगी थी। इस संबंध में दोनों के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
अब अमन का आरोप है कि दोनों मामलों में गवाही न देने को लेकर जरनैल की तरफ से लगातार दबाव बनाया जा रहा था। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अमन अपनी क्लास से हॉस्टल की तरफ जा रहा था। जब वह हॉस्टल के नजदीक पहुंचा तो जरनैल सिंह बाइक पर सवार होकर आया। उसने पिस्तौल निकालकर अमन को दोनों मामलों में गवाही न देने की धमकी दी। साथ ही कहा कि गवाही दी तो हत्या कर देगा। जब अमन हॉस्टल में जाने लगा तो आरोपी ने पिस्तौल से गोली चलाई। मगर फायरिंग नहीं हो सकी। इसके बाद अमन जान बचाकर हॉस्टल में घुस गया और पुलिस को जानकारी दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची और फरार हो गया। फिलहाल पीजीआई थाना पुलिस ने आरोपी जरनैैल सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।