फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सांपला में रेलवे ट्रैक जाम करने वाले करीब 60 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज, पुलिस रही तैनात

सांपला में रेलवे ट्रैक जाम करने वाले करीब 60 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज, पुलिस रही तैनात

Wed, 24 Jan 2018 03:12 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
सांपला में रेलवे ट्रैक जाम करने वाले करीब 60 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज, पुलिस रही तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांपला। रोहट नहर में डूबे युवकों के शव न मिलने और प्रशासन की लापरवाही से नाराज लोगों पर पुलिस ने यातायात बाधित करने का केस दर्ज कर लिया है। आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक जाम करने के मामले में करीब 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं मंगलवार को सांपला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ डेरा डाले रही।

हादसे के बाद गुस्साएं सांपला के लोगों ने सोमवार को सांपला रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक भी जाम कर दिया था। इसके कारण रोहतक-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हुई थीं। मंगलवार को भी लोगों ने फिर से हाईवे और रेलवे ट्रैक को जाम करने की चेतावनी दी हुई थी। जाम की आशंका के चलते जीआरपी और आरपीएफ मंगलवार सुबह ही सांपला रेलवे स्टेशन पहुंच गई। जीआरपी एसएचओ नरेंद्र सिंह और बहादुरगढ़ एसएचओ मंजीत सिंह मौके पर पहुंचे। एचएचओ आरपीएफ एसपी सिंह ने बताया कि सोमवार को रेलवे ट्रैक को जाम करने के मामले में अज्ञात में रेलवे एक्ट के तहत 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ आवागमन में बांधा पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed