फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गांधी कैंप में सब्जी विक्रेता को गोली मारी

गांधी कैंप में सब्जी विक्रेता को गोली मारी

Mon, 04 Dec 2017 02:58 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
गांधी कैंप में सब्जी विक्रेता को गोली मारी
तीन दिन पहले बेटी से छेड़छाड़, अब पिता को गोली मारी
विज्ञापन

- गांधी कैंप में हुई वारदात, गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल
- पुरानी रंजिश और छेड़छाड़, दोनों मामलों को जोड़कर जांच कर रही है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रदेश के डीजीपी बीएस संधू शनिवार दोपहर रोहतक से रवाना हुए तो रात को करीब एक बजे गांधी कैंप में सब्जी विक्रेता को कुछ युवकों ने गोली मार दी। तीन दिन पहले ही घायल की बेटी से एक युवक ने अभद्र व्यवहार किया। इस मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में रवि नाम के युवक को गिरफ्तार किया था। दोनों मामलों में आपस में कोई संबंध है या नहीं। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक कैंप निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति ने बयान दर्ज कराया है कि वह सब्जी विक्रेता के तौर पर काम करता है। शनिवार की रात करीब एक बजे घर से बचा हुआ खाना लाया और कुत्तों को खिला रहा था। उसके घर के पास मॉडल टाउन निवासी सोनू का आफिस है। ऑफिस में सोनू अपने चाचा अन्ना और दो अन्य दोस्तों के साथ था। तभी एक युवक ने कहा कि सोनू इसको गोली मार दे। इसके भाई का मर्डर भी किया था। इसे भी मारेंगे। इसके बाद सोनू ने उस पर फायर करना शुरू कर दिया। उसे दो गोली लगीं। उसकी पत्नी बचाव में आई तो उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल को पीजीआई में दाखिल कराया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बेटी ने छेड़छाड़ पर कराया था केस दर्ज
एक दिसंबर को सब्जी विक्रेता की बेटी ने पीजीआईएमएस थाने में केस दर्ज कराया था कि 30 नवंबर को वह दुकान पर सामान लेने गई थी। दुकान पर रवि नाम का युवक बैठा था। उसने हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। किशोरी हाथ छुड़ाकर मां के पास पहुंची और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक रवि को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी युवक रवि को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब उसके पिता को गोली मारी गई है, उसने छेड़छाड़ के मामले का जिक्र नहीं किया। फायरिंग के मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। अब छेड़छाड़ के मामले से इसका जुड़ाव है या नहीं, इसकी जांच की जा रही।
- शमशेर सिंह, एसआई एवं प्रभारी गांधी कैंप चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed