{"_id":"5988cdc64f1c1be2658b4655","slug":"201502137798-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट यूनिवर्सिटी के शिक्षकों ने भी छेड़छाड़ के आरोपी पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेट यूनिवर्सिटी के शिक्षकों ने भी छेड़छाड़ के आरोपी पर कार्रवाई की मांग
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट यूनिवर्सिटी के स्टाफ ने छेड़छाड़ के आरोपी पर कार्रवाई की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
चंडीगढ़ में आईएएस की बेटी के साथ हुई घटना को लेकर स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स का स्टाफ भी खुलकर सामने आ गया है। शिक्षक-गैर शिक्षक और छात्रों ने घटना की निंदा करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है।
यूनिवर्सिटी में सोमवार को दोपहर के समय शिक्षक-गैर शिक्षक सदस्यों की बैठक हुई। इसमें आईएएस की बेटी के साथ हुई घटना पर चर्चा की गई। सभी ने एकजुट होकर कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आरोपी भले ही कितने भी प्रभावशाली परिवार से हों, लेकिन पीड़िता को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो समाज में भारी आक्रोश पैदा होगा। इस मौके पर सीओई वीपी नांदल, जोगेंद्र, जितेंद्र शर्मा, महेश, इलियास, अनुराधा, अजय, केशव, दुष्यंत, मीनू, दीपक, रंजन और शरद मौजूद रहे।