फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   विधायक के जाते ही काउंटर से खिसक लिए डॉक्टर साहब

विधायक के जाते ही काउंटर से खिसक लिए डॉक्टर साहब

Tue, 04 Jul 2017 01:20 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
 विधायक के जाते ही काउंटर से खिसक लिए डॉक्टर साहब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
जिले में डायरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग कितना अलर्ट है या फिर यूं कहे कि कई बार अधिकारी किसी काम में महज खानापूर्ति करते हैं। इसका एक उदाहरण सोमवार को नागरिक अस्पताल में देखने को मिला। सोमवार को शहर के नागरिक अस्पताल में दस्त रोकथाम अर्थात डायरिया पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। लेकिन शुभारंभ के पांच मिनट बाद ही वह काउंटर खाली हो गया। जिस पर घंटों बीतने के बाद भी कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। कर्मचारियों की इस कार्यशैली से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जिले के जिले के 80 हजार नौनिहालों का स्वास्थ्य खतरे में है। डायरिया पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत रेेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने नागरिक अस्पताल के काउंटर पर एक बच्चे को ओआरएस पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लेकिन शुभारंभ के बाद जब अतिथि वहां से गए तो साथ-साथ चिकित्साकर्मी भी निकल लिए। इसके बाद वह काउंटर से घंटों नदारद रहे।

यह है कार्यक्रम
प्रदेश भर में सोमवार से डायरिया पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सरकारी स्तर मौसमी बीमारियों से बचने के लिए समय-समय पर कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं। डायरिया पखवाड़े के तहत जीरो से पांच साल तक के बच्चों को ओआरएस के पैकेट एवं जिंक टैबलेट की गोलियां वितरित की जाती हैं। लेकिन जिस तरह से यह कार्यक्रम नागरिक अस्पताल में ही दम तोड़ रहा है। उससे स्थिति को साफ समझा जा सकता है।
विज्ञापन


सफाई के दिए आवश्यक निर्देश
नौनिहालों को दस्त आदि से बचाने के लिए पखवाड़े का शुभारंभ करने के बाद विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास एसएमओ कार्यालय में चले गए। करीब पौने घंटे की मीटिंग के बाद जब विधायक एसएमओ ऑफिस से निकले तो कुछ तीमारदार व्यथा सुनाने के लए उनके पास पहुंच गए। विधायक ने अस्पताल प्रबंधन को सफाई के लिए आवश्यक हिदायतें भी दी। इस अवसर पर एसएमओ सुदर्शन पंवार, डिप्टी सिविल सर्जन सर्वजीत थापर, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भंवर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने काउंटर पर चिकित्साकर्मी नियुक्त किया था। अगर वह वहां से नदारद रहा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -सुदर्शन पंवार, एसएमओ, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed