{"_id":"5ccb5a97bdec22073f3f072a","slug":"191556830871-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख का इनामी विकास और अनिल गैंग के गठजोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन लाख का इनामी विकास और अनिल गैंग के गठजोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। तीन लाख के इनामी विकास गिरोह ने हरियाणा के छिप्पी गैंग के साथ गठजोड़ कर लिया है। हरियाणा और दिल्ली में दोनों गिरोह के सदस्य मिलकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। खास बात यह है कि हरियाणा और दिल्ली में वारदात को अंजाम देने के बाद यूपी के विभिन्न स्थानों पर शरण ली जाती थी। एसटीएफ की पूछताछ में गिरोह के गुर्गे ने यह खुलासा किया है।
एसटीएफ रोहतक के प्रभारी संदीप धनखड़ की टीम ने जसिया, चांदी समेत विभिन्न स्थानों के पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले विकास गिरोह के गुर्गे टिटौली निवासी मनोज को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पानीपत, सोनीपत और अन्य स्थानों पर भी लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी। एसटीएफ की पूछताछ में पता चला है कि पुलिस से बचने को अनिल छिप्पी और तीन लाख के इनामी विकास गिरोह ने गठजोड़ कर लिया है। यहीं नहीं गिरोह के गुर्गे अनिल छिप्पी से मिलने के लिए जेल में भी जाते थे। एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मेरठ, गाजियाबाद में रिश्तेदारों के यहां पर लेते हैं शरण
एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि गिरोह के गुर्गे मेरठ और गाजियाबाद में सबसे अधिक शरण लेते हैं। पुलिस शरण देने वाले रिश्तेदारों को भी चिह्नित कर रही है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।